18 Feb 2026 06:14 PM (IST)
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अब तक अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब नीदरलैंड के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
18 Feb 2026 06:13 PM (IST)
अहमदाबाद में टी20 विश्व कप के अब तक खेले गए मैचों में सबसे बड़ा स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन बनाकर किया था। हालांकि पिछले दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकीं।
18 Feb 2026 05:19 PM (IST)
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैक लायन-कैशेट, रिलोफ वैन मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन।
18 Feb 2026 05:17 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
18 Feb 2026 05:13 PM (IST)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
18 Feb 2026 05:12 PM (IST)
इस मुकाबले के लिए टॉस साढे छह बजे होगा, जबकि मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
18 Feb 2026 05:10 PM (IST)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है। अब तक टीम इंडिया ने कुल तीन मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हरा दिया है। अब आज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम की नजर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी।
Colombo ✈️ Ahmedabad#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/MWfV28E88S
— BCCI (@BCCI) February 16, 2026
18 Feb 2026 05:08 PM (IST)
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, पॉल वैन मीकेरेन, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे और साकिब जुल्फिकार।
18 Feb 2026 05:07 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर।
India vs Netherlands T20 World Cup Live Score Updates: सुपर-8 में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और सुपर-8 में उसकी पहली टक्कर शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका से होगी। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम कुछ खिलाड़ियों को आराम भी दे सकती है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम दो मुकाबले हारकर बाहर होने की कगार पर है। भारत पहले ही अगले चरण में पहुंच चुका है, ऐसे में यह मैच अभिषेक के लिए रन बनाने का अच्छा मौका साबित हो सकता है।