-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England Live Score 3rd Test Day 2 Ind Vs Eng Live Cricket Score Lords Match In Hindi
IND vs ENG 3rd Test Highlights: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाए 145 रन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम अभी 242 रन पीछे हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत नाबाद रहे।

India vs England Highlights, 3rd Test Day 2: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (74 रन देकर पांच विकेट) के सुबह के खतरनाक स्पेल की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट के 37वें शतक के बावजूद इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन पर समेट दिया। बुमराह ने इस तरह कपिल देव के विदेशी सरजमीं पर 12 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद भारत ने बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 145 रन बनाए। इस दौरान भारत ने तीन विकेट गंवाए। केएल राहुल 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम अभी 242 रन पीछे है। कल तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी और टीम कल लीड लेने के इरादे से उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
11 Jul 2025 11:11 PM (IST)
11 Jul 2025 11:11 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
आज के खेल में केवल 75 ओवर ही फेंके जा सके और दो दिनों में अब तक कुल 22 ओवर का नुकसान हो चुका है, जबकि अतिरिक्त आधे घंटे का उपयोग भी किया गया। यह एक ऐसा मामला है जिस पर मैच रेफरी निश्चित रूप से नजर रखेंगे। भारत ने अंतिम सत्र में दो महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। करुण नायर ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे। 40 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, यह कहना ज़रूरी है कि जो रूट ने उनका कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजने के लिए अविश्वसनीय कैच पकड़ा।
शुभमन गिल का प्रदर्शन इस बार निराशाजनक रहा। वे केवल 16 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर कीपर को कैच दे बैठे। पिच में उछाल में अनिश्चितता देखी गई, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए तेज़ गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया। हालांकि ब्रायडन कार्स को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बल्ले से अहम योगदान दिया और दिन की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। वोक्स, जो अब तक कुछ खास असर नहीं छोड़ सके थे, उन्होंने आखिरकार भारतीय कप्तान का बड़ा विकेट निकालकर अपनी उपयोगिता साबित की।
11 Jul 2025 11:07 PM (IST)
11 Jul 2025 11:07 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन आज केवल 75 ओवर का ही खेल हो सका। इस दौरान आज कुल 9 विकेट गिरे। इंग्लैंड के 6 और भारत के 3 विकेट गिरे। वहीं भारतीय टीम दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना ली है। केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है। इंग्लैंड के लिए आर्चर ने 1, वोक्स ने 1 और स्टोक्स ने 1 विकेट लिए।
11 Jul 2025 10:56 PM (IST)
11 Jul 2025 10:56 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: केएल राहुल का पचासा
केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राहुल ने एक छोर संभाले रखा और धीरे-धीरे रन बनाते रहे। 97 गेंदों पर केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
11 Jul 2025 10:19 PM (IST)
11 Jul 2025 10:19 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: चोट में पंत उतरे बल्लेबाजी करने
भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत को पहले दिन ही कीपिंग में बुमराह की गेंद पर चोट लग गया। जिसके बाद वो कीपिंग नहीं कर रहे हैं। अब वो चोट की हालात में बल्लेबाजी करने उतरे है। उम्मीद है कि वो भारतीय टीम के लिए कुछ योगदान दे पाएं।
11 Jul 2025 10:16 PM (IST)
11 Jul 2025 10:16 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: भारत को लगा तीसरा झटका
भारतीय टीम को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए। 107 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। आज गिल उतना लय में नजर भी नहीं आ रहे थे। 44 गेंदों का सामना किया और 16 रन बनाए। वोक्स की गेंद पर बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने कोई गलती नहीं की।
11 Jul 2025 09:21 PM (IST)
11 Jul 2025 09:21 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: बतौर फील्डर सबसे कैच ज्यादा लेने वाले खिलाड़ी
- 211*जो रूट
- 210 राहुल द्रविड़
- 205 महेला जयवर्धने
- 200 स्टीवन स्मिथ
- 200 जैक कैलिस
- 196 रिकी पोंटिंग
11 Jul 2025 09:19 PM (IST)
11 Jul 2025 09:19 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: जो रूट के पकड़ा कमाल का कैच, करुण लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को दूसरा झटका करुण नायर के रूप में लगा। करुण नायर 40 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोक्स की गेंद पर जो रूट ने शानदार कैच पकड़ा और करुण नायर को चलता किया। 74 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। इस कैच के साथ टेस्ट में बतौर फील्डर जो रूट सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
11 Jul 2025 08:14 PM (IST)
11 Jul 2025 08:14 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: चायकाल तक भारत ने बनाए 44 रन
चायकाल तक भारत ने 14 ओवर की बल्लेबाजी की। इस दौरान भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में एक झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद करुण नायर और केएल राहुल ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। करुण नायर 18 और केएल राहुल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए एकमात्र विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिया।
11 Jul 2025 07:15 PM (IST)
11 Jul 2025 07:15 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: आर्चर ने दिया पहला झटका
जोफ्रा आर्चर ने भारत को पहला झटका दे दिया है। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को पहला झटका 13 के स्कोर पर लगा। जायसवाल पारी के दूसरे ओवर में ही आउट हो गए।
11 Jul 2025 07:02 PM (IST)
11 Jul 2025 07:02 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 387 रन
इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए। आखिरी विकेट सिराज ने लिया। कार्स को 56 रनों पर आउट किया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 104 रन बनाए। उसके अलावा ब्राइडन कार्स ने 56 और जेमी स्मिथ ने 51 रनों की पारी खेली है। वहीं जैक क्रॉली ने 18, बेन डकेट ने 23, ओली पोप ने 44, बेन डकेट ने 44 और ब्रूक ने 11 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5, सिराज ने 2, नीतीश रेड्डी ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट लिए।
11 Jul 2025 06:35 PM (IST)
11 Jul 2025 06:35 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: बुमराह ने चटकाए 5 विकेट
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में पंजा ले लिया। इस विकेट के साथ इंग्लैंड ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया। 370 के स्कोर पर 9वां विकेट गिरा।
11 Jul 2025 06:30 PM (IST)
11 Jul 2025 06:30 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: सिराज ने जेमी स्मिथ को भेजा वापस
सिराज ने जेमी स्मिथ को आउट करके इंग्लैंड को 8वां झटका दिया है। लंच के बाद अपने पहले ही ओवर में सिराज ने जेमी स्मिथ को आउट किया। स्मिथ 51 रन बनाकर आउट हो गए।
11 Jul 2025 05:34 PM (IST)
11 Jul 2025 05:34 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: पहले सेशन का खेल खत्म
पहले सेशन में कुल 22 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 102 रन बनाए। जबकि 3 विकेट भी गंवाए। 8वें विकेट के लिए ब्राइडन कार्स और जेमी स्मिथ के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वो 51 रन और कार्स 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए आज के दिन का तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया।
11 Jul 2025 05:30 PM (IST)
11 Jul 2025 05:30 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: जेमी स्मिथ का पचासा
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने फिर से अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को परेशान किया है। जेमी स्मिथ ने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ब्राइडन कार्स के मिलकर 8वें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की है।
11 Jul 2025 03:59 PM (IST)
11 Jul 2025 03:59 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: बुमराह ने दिया एक और झटका
दूसरे दिन की सुबह इंग्लैंड के लिए खराब रही। बुमराह ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया है। जो रूट को आउट करने के बाद बुमराह ने पहली ही गेंद पर क्रिस वोक्स को चलता किया।
11 Jul 2025 03:58 PM (IST)
11 Jul 2025 03:58 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: विकेटकीपरों द्वारा 1000 रन बनाने वाले सबसे कम पारियां
21 क्विंटन डी कॉक/ जेमी स्मिथ
22 दिनेश चांदीमल/ जॉनी बेयरस्टो
23 कुमार संगकारा/ एबी डिविलियर्स
24 जेफ डुजॉन
11 Jul 2025 03:57 PM (IST)
11 Jul 2025 03:57 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: विकेटकीपरों द्वारा 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे कम गेंदें
- 1303 जेमी स्मिथ
- 1311 सरफराज अहमद
- 1330 एडम गिलक्रिस्ट
- 1367 निरोशन डिकवेला
- 1375 क्विंटन डी कॉक
11 Jul 2025 03:56 PM (IST)
11 Jul 2025 03:56 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: शतक के बाद आउट हुए जो रूट
जो रूट 104 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को बोल्ड कर दिया। 271 पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने पहले बेन स्टोक्स को और फिर उसके बाद जो रूट को बोल्ड करके भारत को सफलता दिलाई है।
11 Jul 2025 03:45 PM (IST)
11 Jul 2025 03:45 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: बुमराह ने स्टोक्स को किया बोल्ड
जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को आउट करके भारतीय टीम को पांचवीं सफलता दिलाई है। इंग्लैंड को 260 के स्कोर पर 5वां झटका लगा। स्टोक्स 44 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से भारतीय टीम को जल्द से जल्द विकेट चटकाना होगा।
11 Jul 2025 03:35 PM (IST)
11 Jul 2025 03:35 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर- 51
- जैक कैलिस- 45
- रिकी पोंटिंग- 41
- कुमार संगकारा- 38
- जो रूट- 37
- स्टीव स्मिथ- 36
- राहुल द्रविड़- 36
11 Jul 2025 03:34 PM (IST)
11 Jul 2025 03:34 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: जो रूट ने जड़ा शतक
दूसरे दिन के पहले ही गेंद पर जो रूट ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। वो कल 99 रन पर नाबाद थे। वहीं आज दिन के पहले गेंद पर चौका लगाया और अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया।
11 Jul 2025 03:22 PM (IST)
11 Jul 2025 03:22 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: जल्द शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल भारतीय समयनुसार 3.30 बजे से शुरू होगा। आज के दिन भारतीय गेंदबाजों को वापसी करके जल्द से जल्द इंग्लैंड को समेटना होगा। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज बड़े स्कोर की तरफ निगाहें रखेंगे।
11 Jul 2025 03:20 PM (IST)
11 Jul 2025 03:20 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: भारत के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज बने जो रूट
जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के खिलाफ जो रूट ने 3000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान यह कारनामा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 33 टेस्ट में 3054 रन बनाए हैं जिनमें 10 शतक भी शामिल हैं। इसके साथ ही वह गैर-एशेज टेस्ट प्रतिद्वंद्विता में 3000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में गैरी सोबर्स और सचिन तेंदुलकर के एलिट क्लब में शामिल हो चुके हैं।
11 Jul 2025 03:02 PM (IST)
11 Jul 2025 03:02 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: शतक से 1 रन दूर जो रूट
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए। जो रूट शतक से मात्र 1 रन दूर है। वो 99 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
India vs england live score 3rd test day 2 ind vs eng live cricket score lords match in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














