-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England Live Score 2nd Test Day 5 Ind Vs Eng Match In Edgbaston Scorecard Update In Hindi
IND vs ENG Highlights: भारत ने जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड को 336 रन से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 336 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

India vs England Highlights, 2nd Test Day 5: भारत ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। एजबेस्टन में यह भारत की पहली टेस्ट जीत है। इंग्लैंड ने लीड्स में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। भारत ने कप्तान शुभमन गिल के दोनों पारियों में शतक (269 रन और 161 रन) की मदद से इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में मेहमान टीम 271 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए थे। आकाश दीप (पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट) ने मैच में 10 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज (पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट) सात विकेट झटके। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
06 Jul 2025 09:51 PM (IST)
06 Jul 2025 09:51 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: इंडिया ने बड़ी जीत हासिल की
भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अब केवल घरेलू शेर नहीं, बल्कि विदेशी ज़मीन पर भी क्रिकेट का बादशाह है। हाल ही में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर विदेशों में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत की विदेश में सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दर्ज थी, लेकिन इस यादगार प्रदर्शन ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि वह किसी भी परिस्थिति में, किसी भी टीम को मात देने की क्षमता रखती है।
06 Jul 2025 09:43 PM (IST)
06 Jul 2025 09:43 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: भारत ने जीता दूसरा टेस्ट
भारतीय टीम ने इस टेस्ट को 336 रनों से जीत लिया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 271 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
06 Jul 2025 08:52 PM (IST)
06 Jul 2025 08:52 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक मैच स्कोर
- 341 एंडी फ्लावर (142 और 199*) बनाम दक्षिण अफ्रीका हरारे 2001
- 287 एंडी फ्लावर (55 और 232*) बनाम भारत नागपुर 2000
- 272 जेमी स्मिथ (184 और 88) बनाम भारत एजबेस्टन 2025
- 253 एंडी फ्लावर (183* और 70) बनाम भारत दिल्ली 2000
- 252 ऋषभ पंत (134 और 118) बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
06 Jul 2025 08:51 PM (IST)
06 Jul 2025 08:51 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: आकाश दीप का पंजा
आकाश दीप ने अपना पांच विकेट पूरा कर लिया है। आकाश दीप ने जेमी स्मिथ को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। 88 रन बनाकर जेमी स्मिथ आउट हो गए। इंग्लैंड को 226 रन के स्कोर पर 8वां विकेट गिरा।
06 Jul 2025 08:28 PM (IST)
06 Jul 2025 08:28 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: क्रिस वोक्स हुए आउट
इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है। क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब भारत जीत से केवल 3 विकेट दूर है। वहीं इंग्लैंड के लिए जीत अब नामुमकिन हो गई है।
06 Jul 2025 08:04 PM (IST)
06 Jul 2025 08:04 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: जेमी स्मिथ का शतक
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ ने 73 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इस दौरान उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
06 Jul 2025 07:09 PM (IST)
06 Jul 2025 07:09 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: पहला सेशन रहा भारत के नाम
भारतीय टीम ने पांचवें दिन के पहले सेशन में 25 ओवर में 81 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस सेशन में भारतीय गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। अब इंग्लैंड ने कुल 6 विकेट गंवा दिए। आकाश दीप ने शुरुआत में 2 विकेट चटकाए। उसके बाद स्टोक्स को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अब भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को 455 रन बनाने हैं।
06 Jul 2025 07:05 PM (IST)
06 Jul 2025 07:05 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: इंग्लैंड को लगा छठा झटका
इंग्लैंड को बेन स्टोक्स के रूप में छठा झटका लगा है। स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने छठा विकेट 153 के स्कोर पर गंवाया। अब भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को 455 रन और बनाने होंगे।
06 Jul 2025 05:37 PM (IST)
06 Jul 2025 05:37 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: आकाश दीप ने दिया एक और झटका
आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को आउट करके इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। इंग्लैंड ने अब 5 विकेट गंवा दिए हैं। हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड को 83 पर पांचवां झटका लगा।
06 Jul 2025 05:26 PM (IST)
06 Jul 2025 05:26 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: आकाश दीप ने दिलाई चौथी सफलता
आकाश दीप ने भारत को एक और सफलता दिला दी है। आकाश दीप ने ओली पोप को चलता किया। पोप 24 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने 80 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया। अभी इंग्लैंड को जीत के लिए 528 रनों की और जरूरत है।
06 Jul 2025 05:11 PM (IST)
06 Jul 2025 05:11 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत को जीत के लिए 7 विकेट की जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को 536 रन चाहिए। आज 80 ओवर का ही खेल संभव हो पाएगा। ऐसे में क्या भारतीय टीम इंग्लैंड को ऑल आउट कर पाएगी।
06 Jul 2025 05:00 PM (IST)
06 Jul 2025 05:00 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: कुछ ही देर में होगा खेल शुरू
रनअप कवर और स्क्वेयवर कवर हटाए जा चुके हैं, अंपायर्स मैदान में हैं। अब आज 80 ओवर का मैच होगा। पहला सत्र अब से 20 मिनट बाद 5.10 पर शुरू होगा और 1 घंटा 50 मिनट का होगा। लंच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
06 Jul 2025 04:41 PM (IST)
06 Jul 2025 04:41 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: बारिश फिर हुई शुरू
बारिश ने फिर खेल में खलल डाल दिया है। मैदान पर एक बार फिर छाते तन गए हैं और खिलाड़ी डगआउट की ओर लौट चुके हैं। भारत अब न सिर्फ़ लय, बल्कि ओवरों का नुकसान भी झेल रहा है। तकरीबन एक घंटे का खेल पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है।
06 Jul 2025 03:43 PM (IST)
06 Jul 2025 03:43 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी
बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल शुरू होने में देरी हो रही है। बारिश काफ़ी धीमी हुई है लेकिन अभी भी जारी है। एक घंटे का खेल ख़राब होने के बाद ही ओवरों में कटौती शुरू होगी।
06 Jul 2025 03:24 PM (IST)
06 Jul 2025 03:24 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: भारत जीत की ओर
बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय टीम ज्यादा मजबूत दिख रही है। पांचवें दिन अगर भारतीय टीम 7 विकेट निकालने में सफल रहती है तो वह इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगी। भारतीय टीम ने इंग्लैडं को 608 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड को पांचवें दिन 536 रनों की जरूरत है जबकि भारत को सात विकेट की दरकार है।
06 Jul 2025 03:22 PM (IST)
06 Jul 2025 03:22 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चेज हुए सबसे बड़े टारगेट
- 418- वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (2003)
- 414- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (2008)
- 404- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1948)
- 403- भारत बनाम वेस्टइंडीज (1976)
06 Jul 2025 03:21 PM (IST)
06 Jul 2025 03:21 PM (IST)IND vs ENG Live Score Day 5: इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रनों की जरूरत
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच के पांचवें और आखिरी दिन कभी 500 से अधिक का स्कोर नहीं बना है। ऐसे में इंग्लैंड को जीत दर्ज करने के लिए इतिहास रचना होगा। अगर इंग्लैंड की टीम 536 रन बनाने में कामयाब रहती है तो वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
India vs england live score 2nd test day 5 ind vs eng match in edgbaston scorecard update in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














