Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND W vs AUS W: टीम इंडिया के गेंदबाज ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए शतक जितने रन

IND W vs AUS W:

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 01, 2026 | 06:32 PM

श्री चरणी (फोौटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shree Charani Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम को एकतरफा अंदाज में हराया। इस मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी चमकी, वहीं भारतीय गेंदबाजों के नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया 409 रनों का विशाल स्कोर

सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन का विशाल स्कोर बना दिया। टीम की कप्तान एलिसा हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ बेथ मूनी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 106 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारियों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

श्री चरनी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज श्री चरनी का दिन बेहद मुश्किल रहा। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 106 रन खर्च किए और 2 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट (पुरुष और महिला दोनों) में भारत की ओर से सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली गेंदबाज बन गईं। इस रिकॉर्ड में अब उनका नाम भुवनेश्वर कुमार के साथ संयुक्त रूप से दर्ज हो गया है। भुवनेश्वर कुमार ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 10 ओवर में 106 रन दिए थे। वहीं महिला वनडे क्रिकेट में श्री चरनी का यह स्पेल अब तक का सबसे महंगा स्पेल भी बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सूपड़ा किया साफ, 185 रनों से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से की अपने नाम

विदाई हो तो ऐसी…एलिसा हीली ने आखिरी ODI को बनाया यादगार, 29 बाउंड्री जड़कर ठोका करियर का सबसे बेहतरीन शतक

FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को सौंपी गई कमान

नागपुर: मास्टर प्लान में एथलेटिक्स ट्रैक को ‘साइड ट्रैक’ करने पर उठे सवाल, खिलाड़ियों में नाराजगी

दीप्ति शर्मा और प्रिया मिश्रा भी सूची में शामिल

इसी मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने भी महंगे ओवर डाले। उन्होंने 10 ओवर में 90 रन देकर एक विकेट लिया, जिसके बाद वह भारत के लिए महिला वनडे में दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली गेंदबाज बन गईं। इस सूची में तीसरे स्थान पर प्रिया मिश्रा का नाम आता है, जिन्होंने साल 2024 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान 88 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सूपड़ा किया साफ, 185 रनों से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से की अपने नाम

भारत को मिली बड़ी हार, सीरीज में क्लीन स्वीप

409 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। आखिरकार भारत को 185 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के तीनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप कर दिया और पूरी सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा।

India vs australia women 3rd odi match report australia clean sweep alyssa healy beth mooney record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2026 | 06:32 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Ind vs Aus
  • India vs Australia
  • Indian Women's Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.