भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
India tour to England in 2026: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इसी दौरान इंग्लैंड एंड बेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अगले साल 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारत को अगले साल फिर से इंग्लैंड का दौरा करना होगा। वहीं इसके साथ भारतीय महिला टीम को भी इंग्लैंड का दौरा करना है।
भारतीय टीम को इस दौरान कुल 8 मुकाबले खेलने हैं। इंग्लैंड दौरे पर 2026 में भारत को पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। सीरीज की शुरुआत जुलाई में होगी। 1 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक वनडे सीरीज खेली जाएगी।
मैच नंबर | डेट | स्थल (वेन्यू) |
---|---|---|
पहला | 1 जुलाई 2026 | बैंक्स होम्स रिवरसाइड, डरहम |
दूसरा | 4 जुलाई 2026 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
तीसरा | 7 जुलाई 2026 | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम |
चौथा | 9 जुलाई 2026 | सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल |
पांचवां | 11 जुलाई 2026 | यूटिलिटा बाउल, साउथहैम्प्टन |
इस सीरीज की शुरुआत टी20 मुकाबले से होगी। पहला मुकाबला 1 जुलाई 2026 को डरहम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में, तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में, चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैम्प्टन में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट में भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण ऋषभ पंत सीरीज से हुए बाहर
मैच नंबर | तिथि | स्थल (वेन्यू) |
---|---|---|
पहला | 14 जुलाई | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
दूसरा | 16 जुलाई | सोफिया गार्डन, कार्डिफ़ |
तीसरा | 19 जुलाई | लॉर्ड्स, लंदन |
वहीं टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के दौरान भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे।
इसके अलावा भारतीय महिला टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। 28 मई 2026 को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मुकाबला 30 मई और तीसरा मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। वहीं 10 से 13 जुलाई तक टेस्ट मैच खेला जाएगा।
तारीख | दिन | मैच | स्थल | प्रारंभ समय (IST) |
---|---|---|---|---|
28 मई | गुरुवार | पहला T20I | चेल्म्सफोर्ड | रात 11:00 बजे |
30 मई | शनिवार | दूसरा T20I | ब्रिस्टल | निर्धारित नहीं |
2 जून | मंगलवार | तीसरा T20I | टॉन्टन | रात 11:00 बजे |
10-13 जुलाई | शुक्रवार | टेस्ट मैच | लॉर्ड्स | दोपहर 3:30 बजे |