- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc 10 Percent Fine England Cricket Team Loss Wtc Table
लॉर्ड्स में इंग्लैंड की जीत, फिर भी WTC में हो गया नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना
लॉर्ड्स में भले ही इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 22 रन से हराया हो, लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिला है। ICC ने इंग्लैंड को स्लो ओवर रेट के कारण बड़ी सजा दे डाली है।
- Written By: संजय बिष्ट

इंग्लैड क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: लॉर्ड्स में भले ही इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 22 रन से हराया हो, लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिला है। हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के हवाले से बात कर रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के दो दिन बाद आईसीसी ने इंग्लैंड की टीम पर बड़ा फाइन ठोका है।
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत पर मिली रोमांचक 22 रन की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने की कीमत इंग्लैंड को चुकानी पड़ी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल से इंग्लैंड के दो अंक काट लिए गए हैं। टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि इंग्लैंड पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार लगाया गया है, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसके मुताबिक, निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। डब्ल्यूटीसी के प्लेइंग कंडीशंस के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करती, तो प्रत्येक कम ओवर के लिए एक अंक काटा जाता है, यह कटौती समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपराध स्वीकार लिया है। इसी के साथ उन्होंने रिची रिचर्डसन के लगाए गए प्रस्तावित जुर्माने को भी स्वीकारा। आईसीसी ने बताया कि ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी है। यह आरोप मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर अहसान रजा और फोर्थ अंपायर ग्राहम लॉयड ने लगाए थे।
लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद इंग्लैंड के डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग्स में अंक 24 से घटकर 22 हो गए हैं। इसके चलते उनका प्वाइंट पर्सेंटेज 66.67 से घटकर 61.11 रह गया है। इसके परिणामस्वरूप, इंग्लैंड डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल का बड़ी बात, कहा- उम्मीद नहीं थी किंग चार्ल्स लॉर्ड्स टेस्ट देखेंगे
श्रीलंका अब इस टीम को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पायदान पर है। भारतीय टीम चौथे नंबर पर है। लॉर्ड्स में, पहली पारी में स्कोर बराबर होने के बाद इंग्लैंड ने भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया। रवींद्र जडेजा के नाबाद 61 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश जरूर की, लेकिन स्कोर 170 से आगे नहीं बढ़ सका। पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ इंग्लैंड अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में भारत से भिड़ेगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
Icc 10 percent fine england cricket team loss wtc table
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
May 12, 2026 | 08:55 PMजब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 08:49 PMCooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
May 12, 2026 | 08:47 PMछत्रपति संभाजीनगर में बुलडोजर न्याय? मतीन पटेल के घर और दफ्तर पर मनपा की पैनी नजर, दस्तावेज दिखाने में नाकाम
May 12, 2026 | 08:39 PMप्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
May 12, 2026 | 08:39 PMGT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
May 12, 2026 | 08:33 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
May 12, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














