T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर का दावा निकला झूठा! वीजा में हुई देरी, भारत ने नहीं किया इनकार
‘India Denied’ Visa Claim: पाकिस्तान में जन्में यूएसए के चार खिलाड़ी को वीजा ना देने की खबर पूरी तरह से झूठ है। वीजा के लिए मना नहीं किया गया है। वस वीजा देने में देर हुई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यूएसए टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
‘India Denied’ Visa Claim for T20 World Cup: अमेरिका के एक क्रिकेट अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया है कि उनके चार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारत ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीजा में देरी हुई, मना नहीं किया गया है।
यूएसए के तेज गेंदबाज अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में दावा किया था कि उनके साथ शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल समेत चार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीजा देने से इनकार कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसे भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।
एक यूएसए अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वीजा का मामला यूएस क्रिकेट एसोसिएशन देख रहा है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) संचालित करता है। एक खिलाड़ी ने गलती से बताया कि वीजा रिजेक्ट कर दिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
खिलाड़ी ने भी दावा को किया खारिज
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 4 खिलाड़ियों के वीजा में ‘देरी’ हुई, वे पाकिस्तान में पैदा हुए थे लेकिन अब यूएस के नागरिक हैं। हालांकि, भारत के वीजा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट पर वीजा के लिए अप्लाई करना होता है। अली ने जिस एक खिलाड़ी का नाम भी लिया, उसने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया है कि वीजा रिजेक्ट नहीं हुआ है, बल्कि इसमें देरी हो रही है। यह फिलहाल प्रोसेस में है।
कई देशों की टीमें वीजा से होगी प्रभावित
इस समस्या से लगभग आठ देश प्रभावित होंगे, क्योंकि यूएस के अलावा, यूएई, ओमान, नेपाल, कनाडा, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों में पाकिस्तानी मूल के कुछ खिलाड़ी हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह लिस्ट बढ़ सकती है क्योंकि इटली में भी पाकिस्तानी मूल का एक खिलाड़ी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: ‘बहुत दर्दनाक था, मुझे पता भी नहीं चला…’, श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया में लगी भयानक चोट पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय दूतावासों को ICC ने भेजे खास निर्देश
आईसीसी के सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को यह भी बताया है कि सभी भारतीय दूतावासों और हाई कमीशन को इस मुद्दे को एक स्पेशल केस के तौर पर लेने और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को जगह देने के लिए खास निर्देश भेजे गए हैं। सूत्रों ने कहा, “हमने भारतीय दूतावासों को खास निर्देश भेजे हैं और उम्मीद है कि वीजा को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।”
