India Team Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर विदेशी दौरे तक, भारतीय टीम के लिए व्यस्त रहेगा साल
India Cricket Team full schedule 2026: भारतीय टीम के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। जनवरी से दिसंबर तक शेड्यूल टाइट रहने वाला है। इस दौरान भारत को विदेशी दौरा और आईसीसी टूर्नामेंट भी खेलना है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Team Schedule For 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 अब तक के सबसे व्यस्त सालों में से एक होने वाला है। टीम इंडिया नए साल में घरेलू सीरीज, विदेशी दौरे और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट खेलने वाली है। भारतीय टीम साल 2026 में कुल 6 सीरीज खेलेगी। इसमें टी20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम भी शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी से लेकर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के चुनौतीपूर्ण दौरों तक, शुभमन गिल की टीम लगातार मैदान पर सक्रिय रहेगी।
भारतीय टीम को साल 2026 में सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं उसके बाद फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज शामिल होगी। फिक्स्चर की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन सटीक तारीखों का अभी इंतजार है।
इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी करेंगे और शुभमन गिल वनडे टीम की कमान संभालेंगे। उसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है। साल का अंत भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ करेगी। यह सीरीज भारत में खेला जाएगा। आइए, जानते हैं साल 2026 में भारतीय टीम को कब और कितने मुकाबले खेलने है…
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी साल की शुरुआत
टीम इंडिया 2026 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से वनडे सीरीज से होगी और यह सीरीज 31 जनवरी को टी20 मैचों के साथ समाप्त होगी। यह सीरीज नए साल में भारत का पहला इंटरनेशनल असाइनमेंट होगी।
फरवरी में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप
एक दशक के लंबे इंतजार के बाद भारत एक बार फिर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मौजूदा चैंपियन टीम घरेलू धरती पर अपना खिताब बचाने का लक्ष्य रखेगी। भारत में आयोजित होने के कारण इस बार भारतीय टीम से वर्ल्ड कप में कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होगी। वर्ल्ड कप के बाद मई तक भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में बिजी रहेंगे। इस दौरान भारतीय टीम को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।
आईपीएल के बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारत अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा। इस दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल होंगे। फिक्स्चर तय हो चुका है, लेकिन सटीक तारीखें अभी फाइनल नहीं हुई हैं।
इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान और शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान होंगे। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखेंगे।ल
भारतीय टीम अगस्त में करेगी श्रीलंका का दौरा
अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन यह भारत के लिए साल का महत्वपूर्ण रेड-बॉल असाइनमेंट होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को अब कुल 9 टेस्ट मुकाबले और खेलने है। जिसकी शुरुआत अगस्त 2026 से होगी। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने उतरेगी।
19 सिंतबर से एशियाई खेलों में भारतीय टीम लेगी हिस्सा
भारत 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेगा। पारंपरिक रूप से बीसीसीआई इस इवेंट के लिए दूसरी टीम भेजता है। पिछले एडिशन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब देखना होगा कि इस टीम में किसे मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने तीनों फॉर्मेट में लगाया है शतक, ODI और T20 टीम में नहीं मिले हैं पर्याप्त मौके
भारतीय टीम वेस्टइंडीज का करेगी मेजबानी
एशियाई खेलों के दौरान सीनियर टीम घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। इसमें 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। इस दौरान एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखाई देंगे।
अक्टूबर-नवंबर 2026 में होगा न्यूजीलैंड का दौरा
अक्टूबर के अंत में टीम इंडिया दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड जाएगी। भारत का यह दौरा नवंबर तक चलेगा। न्यूजीलैंड में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए, इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की अग्नि परीक्षा होगी। वहीं वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की चमक देखने को मिलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ होगा साल का समापन
भारत 2026 का समापन श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ करेगा। इसमें 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। यह साल टीम इंडिया के लिए एक्शन और रोमांच से भरपूर रहेगा। 2026 टीम इंडिया के लिए सफलताओं और चुनौतियों से भरा साल होने वाला है। घरेलू और विदेशी दौरे, आईसीसी टूर्नामेंट और एशियाई खेलों के साथ, भारत का क्रिकेट कैलेंडर खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए बेहद व्यस्त रहेगा।
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल साल 2026 के लिए
| महीना | टूर्नामेंट / दौरा | मैच विवरण | स्थान |
|---|---|---|---|
| जनवरी 2026 | न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 | 3 ODI, 5 T20 | भारत |
| फरवरी – मार्च 2026 | टी20 वर्ल्ड कप 2026 | 55 T20 | भारत, श्रीलंका |
| जून 2026 | अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 | 1 टेस्ट, 3 ODI | भारत |
| जुलाई 2026 | इंग्लैंड का भारत दौरा 2026 | 3 ODI, 5 T20 | भारत |
| अगस्त 2026 | भारत का श्रीलंका दौरा 2026 | 2 टेस्ट | श्रीलंका |
| सितंबर 2026 | भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026 | 3 T20 | अफगानिस्तान |
| सितंबर – अक्टूबर 2026 | वेस्ट इंडीज का भारत दौरा 2026 | 3 ODI, 5 T20 | भारत |
| अक्टूबर – नवंबर 2026 | भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026 | 2 टेस्ट, 3 ODI, 5 T20 | न्यूजीलैंड |
| दिसंबर 2026 | श्रीलंका का भारत दौरा 2026 | 3 ODI, 3 T20 | भारत |
