अमनजोत के आगे पस्त हुई इंग्लिंश टीम, भारत ने दूसरे मैच में इंग्लैंड को चटाई धूल

अमनजोत के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड महिला टीम को 24 रन से हराया। अमनजोत के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड को 24 रन से हराया
भारतीय महिला टीम (फोटो- @BCCIWomen)
Published on: 
Updated on: 

इस वक्त भारत की महिला और पुरुष टीम दोनों इंग्लैंड के दौरे में हैं। एक तरफ पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, तो दूसरी तरफ महिला टीम टी20 सीरीज खेल रही है। हरमप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब तक इस सीरीज को दो मुकाबले खेले जा चुके है।

इस दौरान दोनों मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को शिकस्त दे दी है। पहले टी20 के बाद दूसरा मैच ब्रिस्टल में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में 24 वर्षीय अमनजोत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अमनजोत के आगे पस्त हुई इंग्लिंश टीम

युवा खिलाड़ी अमनजोत कौर को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने पहले मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दूसरे टी20 मुकाबले में अमनजोत कौर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। ये उनके टी20 करियर का पहला अर्धशतक साबित हुआ। वहीं, गेंदबाजी में 1 विकेट लिया। उनके इस प्रदर्शन के लिए अमनजोत को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने भी जड़ा अर्धशतक

अमनजोत कौर के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी टीम इंडिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 153.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 63 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 32 रन की पारी खेली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 181 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में महज 157 रन बना सकी। इस हिसाब से टीम इंडिया ने दूसरा टी20 मुकाबला 24 रन से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट श्री चरणी ने लिए। उन्होंने चार ओवर में 7 की इकोनॉमी के साथ 28 रन खर्च किए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर को 1-1 विकेट मिला।

Navbharat Live
navbharatlive.com