Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND-W vs PAK-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़े स्कोर के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 14, 2026 | 06:48 PM

हरमनप्रीत कौर (Image- X/BCCI)

Follow Us
Follow Us:

IND-W vs PAK-W Toss Update: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मैच बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बर्मिंघम में टॉस जीता है और पहले बैटिंग का फैसला किया है। कप्तान ने बताया कि इस मैच के लिए यास्तिका भाटिया की जगह भारती फूलमाली को प्लेइंग-11 में चुना गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। बैटिंग के लिए यह बहुत अच्छी पिच है, हम अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। हम सब बहुत उत्साहित हैं, पिछले वर्ल्ड कप से हमें आत्मविश्वास मिला है। अच्छी क्रिकेट खेलना ज़रूरी है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं। भारती आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ उतर रहे हैं।

पाकिस्तान की कप्तान फ़ातिमा सना ने क्या कहा?

वहीं पाकिस्तानी कप्तान फ़ातिमा सना ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग ही करते। यह बैटिंग के लिए अच्छी पिच लग रही है। एक टीम के तौर पर हम बैटिंग और बॉलिंग में बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी लग रही है, लेकिन हमारी बॉलिंग भी मज़बूत है। हम सायरा के साथ उतर रहे हैं और यह उनका पहला वर्ल्ड कप मैच होगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा…’, पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी ये बड़ी चेतावनी

भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

IND vs PAK Women’s T20: आज बर्मिंघम में महा-संग्राम! जानें कब और कहां दिखेगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच

IND vs PAK महामुकाबले से पहले पाकिस्तान खेमे में मचा हड़कंप! कप्तान फातिमा सना हुईं चोटिल, टीम की बढ़ीं टेंशन

महामुकाबले के लिए दोनों टीमें

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा…’, पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी ये बड़ी चेतावनी

हैंडशेक को लेकर हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मुझे लगता है कि हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और केवल क्रिकेट के बारे में ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा हम किसी और चीज पर बात नहीं करते। हरमनप्रीत कौर ने साफ कहा कि मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचती भी नहीं हूं। शुरू से ही क्रिकेट हमारा सपना रहा है और हम केवल उसी के बारे में बात करते हैं।

Ind w vs pak w toss update india opt to bat first

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 06:41 PM

Topics:  

  • IND vs PAK
  • Women’s T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.