VIDEO: क्या शुभमन गिल की गलती से यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट? जानें किसकी वजह से हुआ कन्फ्यूजन
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल रन आउट के चलते दोहरे शतक से चूक गए। गिल और यशस्वी के बीच कन्फ्यूजन के चलते यशस्वी को पवेलियन जाना पड़ा। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal Run Out Video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक से पहले रन आउट हो गए। यशस्वी की नजरें दोहरे शतक पर थी, लेकिन रन आउट के रूप में उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों का सामना करते हुए 175 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 22 चौके लगाए। यशस्वी दोहरे शतक से महज 25 रनों से चूक गए। यह यशस्वी जायसवाल का 7वां शतक रहा।
यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के बीच तालमेल की कमी के कारण जायसवाल को अपना विकेट गंवाना पड़ा। दोनों के बीच एक रन लेने के दौरान कन्फ्यूजन हुआ। यह वाकया भारतीय पारी के 92वें ओवर का है, उस ओवर में तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने दूसरी गेंद फुल-टॉस डाली, जिसे यशस्वी ने तेजी से मिड-ऑफ की ओर खेला। खेलते ही यशस्वी दौड़ पड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने रन के लिए मना किया और खड़े रहे।
175 रन बनाकर रन आउट हुए यशस्वी
शुभमन गिल यह रन लेना नहीं चाहते थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल जब तक गिल की ओर देखकर वापस जाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यशस्वी जायसवाल बीच रास्ते में रह गए और 175 रन बनाकर रन आउट हो गए। तेजनारायण चंद्रपॉल का थ्रो कीपर एंड पर आया और विकेटकीपर टेविन इमलाच ने स्टंप्स बिखेर दिए। तालमेल और कन्फ्यूजन के कारण यशस्वी आउट हो गए और भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। इस रन का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें वीडियो…
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
IPL में RCB की जीत के बाद नासिक में हुड़दंग, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज
IPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
IPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
Shubman Gill had a chance to be a good captain today but he failed to do so, resulting in Yashasvi Jaiswal being run out.💔😭 pic.twitter.com/9b5csGWbqD — CricSachin (@Sachin_Gandhi7) October 11, 2025
रन आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल गिल के साथ कुछ बातचीत करते नजर आएं। हालांकि, फिर वो निराश होकर पवेलियन की ओर चल पड़े। यशस्वी के पास दोहरा शतक बनाने का सुनहरा मौका था लेकिन रन आउट के चलते वो ऐसा नहीं कर सके। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद दिख नहीं रहा है। यहां बैटिंग करना ज्यादा आसान नजर आ रहा है।
भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रन-आउट के साथ समाप्त हुआ
- 218 संजय मांजरेकर बनाम पाक लाहौर 1989
- 217 राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड द ओवल 2002
- 180 राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001
- 175 यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 2025
- 155 विजय हजारे बनाम इंग्लैंड मुंबई बीएस 1951
- 144 राहुल द्रविड़ बनाम एसएल कानपुर 2009
यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48 पारियों में 52.60 की औसत से 2420 रन बनाए हैं। 23 साल के यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में 299 चौके और 43 छक्के जड़े हैं।
