IND vs WI: दिल्ली में 'दिल' जीतेंगे शुभमन गिल! रचेंगे इतिहास? डॉन ब्रैडमैन के साथ जुड़ेगा नाम

India vs West Indies: कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
IND vs WI: दिल्ली में 'दिल' जीतेंगे शुभमन गिल! रचेंगे इतिहास, डॉन ब्रैडमैन के साथ जुड़ेगा नाम
कुलदीप यादव और साई सुदर्शन के साथ शुभमन गिल की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Test Caption Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस मैच में वह इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब दिल्ली के मैदान पर उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है।

शुभमन गिल के नाम हो सकता है बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद शुभमन गिल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। अब उनके पास भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन पूरे करने का सुनहरा मौका है।

अब तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है, जिन्होंने कप्तान के तौर पर सिर्फ 11 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे। गिल इस सूची में ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह अब तक 10 पारियों में 805 रन बना चुके हैं। यानी अगर गिल 196 रन और जोड़ लेते हैं, तो वह यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड फिलहाल सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम 15 पारियों में हासिल किया था।

टेस्ट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

क्र. सं. कप्तान का नाम 1000 रन बनाने तक ली गई पारियां
1 सुनील गावस्कर 15
2 महेंद्र सिंह धोनी 18
3 विराट कोहली 18
4 सचिन तेंदुलकर 24
5 मोहम्मद अजहरुद्दीन 25
6 मखलूद अली खान पटौदी 26
7 राहुल द्रविड़ 26
8 रोहित शर्मा 27
9 सौरव गांगुली 35
10 कपिल देव 40

गिल से बड़ी उम्मीदें

वर्तमान फॉर्म को देखते हुए शुभमन गिल से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां मैदान छोटा होने के साथ-साथ आउटफील्ड भी तेज है, जिससे बाउंड्री लगाना आसान रहता है। ऐसे में गिल के लिए यह मैच रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

शुभमन गिल के करियर पर एक नजर

शुभमन गिल अब तक भारत के लिए 38 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 41.49 की औसत से 2,697 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 55 मैचों में 59.04 की औसत से 2,755 रन बनाए हैं, जबकि 28 टी-20 मुकाबलों में वह 705 रन बना चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com