IND vs SA: टेस्ट-वनडे के बाद अब शुरू होगा टी20 का रोमांच, जानें कब और कहां खेली जाएगी 5 मैचों सीरीज
India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs South Africa T20 Schedule: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया। वहीं वनडे सीरीज में भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट में साउथ अफ्रीका और वनडे में भारत को दबदबा दिखा। अब टी20 में देखना है कि दोनों टीमों कैसा प्रदर्शन करती है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी। 9 दिसंबर को पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 दिसंबर को दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में खेला जाएगा।
17 दिसंबर को चौथा टी20 मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। सभी मैचों के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- दूसरा मैच- 11 दिसंबर
- तीसरा मैच- 14 दिसंबर
- चौथा मैचृ 17 दिसंबर
- पांचवां मैच- 19 दिसंबर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला रोमांचक होता रहा है। टी20 इंटरनेशनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 18 मैच जीते, जबकि अफ्रीका सिर्फ 12 बार जीत दर्ज कर सका है। आंकड़ों से साफ है कि छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और मौजूदा भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए यह सीरीज और भी रोमांचक होने वाली है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब दिखेंगे खेलते? जानें कैसा रहेगा 2026 में भारत का ODI शेड्यूल
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर
टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
ऐडन मार्कराम (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवोन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्किया, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका।
