IND vs SA: टी20 सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, दो खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर
IND vs SA: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की मुश्किल बढ़ गई, जब दो स्टार खिलाड़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड पहले ही घोषित कर दिए थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले अफ्रीकी टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और बल्लेबाज टोनी डी जोरजी हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जोरजी तीसरा वनडे भी नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
जोरजी और मफाका की चोट ने बढ़ाई आफत
दूसरे वनडे में टोनी डी जोरजी को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, जिसके बाद वह 45वें ओवर में 17 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। फिलहाल वह पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें स्वदेश भेजा जा रहा है। उनकी जगह कौन आएगा, इसका फैसला अभी नहीं लिया गया है। इसी तरह तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग चोट से परेशान हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पुष्टि की कि वह पूरी टी20 सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह लुथो सिपामला को टीम में शामिल किया गया है।
🚨 SQUAD UPDATE 🚨 Proteas Men’s fast bowler Nandre Burger and batter Tony de Zorzi have been ruled out of the third One-Day International (ODI) against India on Saturday due to injury. Burger experienced right hamstring discomfort while bowling during the second ODI on… pic.twitter.com/zL7wLHReXb — Proteas Men (@ProteasMenCSA) December 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 18 मैच जीते, जबकि अफ्रीका सिर्फ 12 बार जीत दर्ज कर सका है। आंकड़ों से साफ है कि छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और मौजूदा भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए यह सीरीज और भी रोमांचक होने वाली है।
टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- दूसरा मैच- 11 दिसंबर
- तीसरा मैच- 14 दिसंबर
- चौथा मैचृ 17 दिसंबर
- पांचवां मैच- 19 दिसंबर
भारत का टी20 स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव का जलवा! फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, T20 में तोड़ा ये ऐतिसाहिक कीर्तिमान
साउथ अफ्रीका का टी20 स्क्वाड
एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।
