IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले टेम्बा बावुमा को लगा झटका, टीम के तीन स्टार खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले बावुमा की टीम को बड़ा झटका लगा है।
- Written By: संजय बिष्ट
गुवाहाटी टेस्ट से पहले टेम्बा बावुमा को लगा झटका (फोटो- सोशल मीडिया)
South Africa Cricket Team: भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की है। कोलकाता में पहला टेस्ट जीतकर मेहमान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज अपने नाम करने के लिए अफ्रीकी टीम को गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट भी जीतना होगा। हालांकि, इस निर्णायक मुकाबले से ठीक पहले, साउथ अफ्रीकी खेमे के लिए एक बड़ी चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी चोट या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल पहुंचे हैं।
तीन अफ्रीकी खिलाड़ी हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे
रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के तीन मैच विनर खिलाड़ी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल पहुंचे। इन खिलाड़ियों में पिछले मैच के नायक रहे ऑलराउंडर मार्को यानसेन और स्पिनर जोड़ी साइमन हार्मर तथा केशव महाराज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों खिलाड़ी स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए अस्पताल गए थे, हालांकि इसके पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। खिलाड़ियों की मौजूदा फिटनेस स्थिति को लेकर भी टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इन तीनों खिलाड़ियों ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय टीम को काफी दबाव में रखा था। यदि इनमें से कोई भी खिलाड़ी दूसरे टेस्ट के लिए अनुपलब्ध होता है, तो साउथ अफ्रीका की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा निश्चित रूप से इस खबर से काफी तनाव में होंगे, खासकर तब जब टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी पहले टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला
बावुमा के सामने विकल्प और संभावित बदलाव
मार्को यानसेन, साइमन हार्मर और केशव महाराज की फिटनेस को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच, कप्तान टेम्बा बावुमा को प्लेइंग इलेवन के संभावित बदलावों पर विचार करना होगा। अगर यानसेन दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनके स्थान पर फिट होकर लौटे कागिसो रबाडा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय है।
ये भी पढ़ें: गुवाहाटी टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका की ‘बड़ी चाल’, धाकड़ गेंदबाज को टीम में किया शामिल
वहीं, अगर स्पिनर साइमन हार्मर बाहर होते हैं, तो सेनुरन मुथुस्वामी को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, टीम के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज की जगह किसे मौका दिया जाएगा, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। साउथ अफ्रीकी टीम प्रबंधन की पूरी कोशिश होगी कि ये तीनों ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी गुवाहाटी टेस्ट मैच में मैदान पर उतरें, जिससे वे भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखकर सीरीज जीतने का मौका न चूकें। इस तरह, दूसरे टेस्ट से पहले अफ्रीकी कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस एक बड़ा सवाल बन गई है।
