Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, बुमराह के पंजे से भारत मजबूत स्थिति में; ऐसा रहा दिन का हाल

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए, बुमराह ने 5 विकेट लिए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 14, 2025 | 05:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs South Africa, 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन के तीन सेशन में दो सेशन भारत के नाम और एक सेशन शेयर्ड रहा। दिन की समाप्ति के समय भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं

केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल का गिरा है। जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए। अब दूसरे दिन राहुल और वाशिंगटन सुंदर से अच्छी पारी की उम्मीद होगी और भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर बढ़त लेने को देखेगी।

साउथ अफ्रीका ने पहले की बल्लेबाजी

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। एडन मार्करम और रियान रिकल्टन की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और 55 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एडन मार्कराम ने 31 रन बनाए। वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे। वियान मुल्डर ने 24 और टोनी डे जॉर्जी ने 24 रन बनाए। रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बवुमा 3 रन बनाकर आउट हुए।

बुमराह का पंजा

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने। बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार 5 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले भारत के…

भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल आक्रामक दिखे, लेकिन अपना विकेट जल्दी खो बैठे। जायसवाल 27 गेंद पर 3 चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और सुंदर ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की है। दोनों की जोड़ी रक्षात्मक ज्यादा दिखी है। राहुल 59 गेंद पर 13 और सुंदर 38 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट मार्को यानसेन ने लिया है। यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड मारा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के मुकाबले 122 रन पीछे है। उम्मीद है कि कल भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और बढ़त बनाने में कामयाब रहेगी।

 

Ind vs sa 1st test day 1 report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 05:24 PM

Topics:  

  • BCCI
  • IND Vs SA
  • India vs South Africa
  • Indian Cricket Team
  • Jasprit Bumrah
  • South Africa Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

साल 2025 की बेस्ट प्लेइंग-11 घोषित, 4 भारतीयों को मिली जगह; टेम्बा बावुमा को सौंपी गई कप्तानी

2

Year Ender 2025: क्रिकेट के 25 सबसे बड़े और चौंकाने वाले रिकॉर्ड्स, जिसने साल 2025 में मचाई धूम

3

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या पहुंचे तिरुपति, पत्नी देविशा संग लिया भगवान का आशीर्वाद; देखें VIDEO

4

BCCI के चयनकर्ताओं का बढ़ा सिरदर्द, श्रेयस अय्यर की वापसी टली; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं है फिट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.