Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या पहुंचे तिरुपति, पत्नी देविशा संग लिया भगवान का आशीर्वाद; देखें VIDEO

Suryakumar Yadav visits Tirumala Temple: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 31, 2025 | 09:17 AM

सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भागवान का आशीर्वाद लिया।

वैकुंठ एकादशी के मौके पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंगलवार को दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद, पुजारियों ने मंदिर के अंदर रंगनायकुलावरी मंडपम में उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने तीर्थ प्रसादम चढ़ाया और भगवान के वस्त्र चढ़ाए। सीरीज से पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO | Andhra Pradesh: Cricketer Suryakumar Yadav (@surya_14kumar) along with his wife Devisha Shetty offers prayers at Sri Venkateswara Swamy Temple, Tirumala, Tirupati, on the occasion of Vaikunta Ekadashi.#Tirupati (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/zCmiUigjy2 — Press Trust of India (@PTI_News) December 30, 2025

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने सूर्यकुमार यादव के दर्शन का इंतजाम किया। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का मंदिर के कर्मचारियों और मौजूद भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दिखेंगे खेलते

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज और विश्व कप के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होनी है।

सूर्या की फॉर्म बनी चिंता

टी20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। कभी टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक और नंबर वन बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। साल 2025 सूर्यकुमार के लिए बेहद खराब रहा है। सूर्यकुमार यादव पिछले 23 टी20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। टी20 विश्व कप में उनका फॉर्म में रहना भारत के खिताब रक्षा करने के दृष्टिकोण से बेहद अहम है।

यह भी पढ़ें: BCCI के चयनकर्ताओं का बढ़ा सिरदर्द, श्रेयस अय्यर की वापसी टली; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं है फिट

भारतीय टीम टी20 की मौजूदा चैंपियन है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। अगला विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी।

Suryakumar yadav visits tirumala temple with wife devisha shetty on vaikuntha ekadashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2025 | 09:07 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Suryakumar Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

BCCI के चयनकर्ताओं का बढ़ा सिरदर्द, श्रेयस अय्यर की वापसी टली; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं है फिट

2

कौन हैं खुशी मुखर्जी, जिसने सूर्यकुमार यादव दिया बड़ा बयान, बोलीं- वह मुझे बहुत मैसेज करते थे

3

3 इंटरनेशनल मैचों का करियर…अब बने JSCA के सचिव, जानें झारखंड के इस खिलाड़ी की कहानी

4

T20 World Cup 2026 से पहले हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी, कप्तान सूर्या को दी चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.