IND vs SA: जसप्रीत बुमराह के पंजे से साउथ अफ्रीका पस्त, 159 रनों पर सिमटी पहली पारी
India vs South Africa: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में केवल 159 रनों पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का कमर तोड़ दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs South Africa, 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 159 रनों पर समेट दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का कमर तोड़ दिया।
मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने बल्लेबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका टीम के ओपनर बल्लेबाज ने बढ़िया शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने रयान रिकल्टन के साथ 10.3 ओवरों में 57 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन रिकेल्टन (23) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई।
साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन के खेल तक 105 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टोनी डी जोर्जी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को मजबूत स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
बुमराह का पंजा
मुल्डर और जोर्जी 24-24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे सेशन की समाप्ति तक ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद थे। चाय के बाद बुमराह ने एक ओवर में साइमर हर्मर और केशव महाराज को आउट करके साउथ अफ्रीका को 159 रनों पर समेट दिया। स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अब तक जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवरों में सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए हैं। उनके अलावा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले हैं। अक्षर पटेल को एक विकेट हाथ लगा है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी
- 37 आर अश्विन (106 टेस्ट)
- 35 अनिल कुंबले (132)
- 25 हरभजन सिंह (103)
- 23 कपिल देव (131)
- 16 जसप्रीत बुमराह (51)
- 16 भागवत चंद्रशेखर (58)
पंत की हुई वापसी
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले में खेल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद पंत पहली बार भारतीय टीम में नजर आए हैं। उनकी मौजूदगी ने मेजबान टीम को मजबूती दी है। उनके अलावा, ध्रुव जुरेल को भी प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है।
यह भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, 93 साल में पहली बार 6 लेफ्टी बैटरों के साथ टेस्ट में उतरी टीम इंडिया
भारत और साउथ अफ्रीका ने अब तक 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 18 मैच जीते, जबकि 16 मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे। इनके अलावा, 10 मैच ड्रॉ रहे। दोनों देशों के बीच 22 नवंबर से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।
