-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Spinner Keshav Maharaj Warns Team India Ahead Of Test Series
IND vs SA: केशव महाराज ने दी टीम इंडिया को खुली चुनौती, कहा- भारत को घर में हराने को हैं बेताब
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Keshav Maharaj Warns Team India: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने भारत को चेतावनी दी है।

केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Keshav Maharaj Warns Ahead of Test Series: दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और उसके मुख्य स्पिनर केशव महाराज ने इसे अपने सबसे कठिन दौरों में से एक करार देते हुए कहा कि आगामी श्रृंखला में जीत का इंतजार खत्म करने के लिए वास्तव में उनकी टीम बहुत बेताब है। भारत और दक्षिण अफ्रीका 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भिड़ेंगे। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।
महाराज ने ऑनलाइन बातचीत में कहा कि हमारी टीम भारत को भारत में हारने के लिए वास्तव में बेताब है। यह संभवतः सबसे कठिन दौरों में से एक है। हमें लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। यह खुद को आंकने का एक शानदार मौका होगा। इससे हमें अपनी वास्तविक स्थिति का पता करने का अवसर मिलेगा।’
पिछली दो सीरीज में अफ्रीका को मिली है शिकस्त
उन्होंने कहा कि हमने उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में जीत हासिल करना शुरू कर दिया है और वास्तव में भारत में जीत हासिल करने के लिए हमारी टीम के अंदर तीव्र भूख और इच्छा है। दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसकी टीम को भारत में अपनी पिछली दो श्रृंखलाओं, 2015 और 2019 में कोई सफलता नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका में लाठी लेकर विदेशियों को ढूंढ रही भीड़, 25 हजार ने छोड़ा देश, क्या है 30 जून का ‘डेथ वारंट’?
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
महाराज का यह भी मानना है कि यहां के क्यूरेटर श्रृंखला में स्पिन के अनुकूल पिचें उपलब्ध कराने की संभावना नहीं रखते, जैसा कि हाल ही में पाकिस्तान में हुआ था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच हारने के बाद अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रृंखला बराबर कराई थी।
यह भी पढ़ें: ‘भारत के लिए खेलना है तो…’, BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को दी कड़ी चेतावनी
इस बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए उतनी अनुकूल होंगी जितनी हमने पाकिस्तान में देखी थी। मुझे लगता है कि विकेट अच्छे होंगे जिनसे खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। जैसा कि हम देख रहे हैं भारत को शायद पारंपरिक टेस्ट विकेट अधिक पसंद आएगा।”
अच्छे विकेट पर हो रहे है टेस्ट मैच
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आपने वेस्टइंडीज़ और भारत के बीच श्रृंखला को देखा है तो आपको पता चलेगा कि उस श्रृंखला के लिए अच्छे विकेट तैयार किए गए थे तथा मैच चौथे और पांचवें दिन तक चले। इसलिए मेरा मानना है कि विकेट के मामले में दृष्टिकोण बदल रहा है।”
महाराज ने कहा, ‘‘भारतीय टीम शानदार है और बदलाव के दौर में उसने अच्छी प्रगति की है। मेरा मानना है कि वे अच्छे विकेट पर खेलना पसंद करेंगे जैसा कि हमने वेस्टइंडीज की श्रृंखला के दौरान देखा था। हमने पाकिस्तान में दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। टॉस का परिणाम जो भी हो हम मैच का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। (भाषा इनपुट के साथ)
South africa spinner keshav maharaj warns team india ahead of test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














