PSL के दौरान David Warner को लगा बड़ा झटका, शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में हुए गिरफ्तार
David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उन पर ड्रिंक और ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेविड वॉर्नर (फोटो-सोशल मीडिया)
David Warner Arrested: पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक कानूनी मामेल में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है। उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया।
वॉर्नर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। अपनी टीम के मुकाबलों के बीच कुछ समय का अंतराल होने के कारण वह परिवार संग ऑस्ट्रेलिया गए थे। न्यूज़ डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट में बताया गया कि 5 अप्रैल की रात सिडनी के मारौब्रा इलाके में वॉर्नर का ब्रीथ टेस्ट किया गया, जिसमें उनके शरीर में कानूनी सीमा से दोगुना अल्कोहल पाया गया। जिसके बाद उन पर ड्रिंक और ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।
ब्रीथ टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए David Warner
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के बयान के अनुसार, वॉर्नर अपनी गाड़ी टेस्टिंग साइट तक पहुंचने से पहले ही पार्क कर चुके थे। पुलिस ने उनके वाहन चालक का ब्रीथ टेस्ट किया, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद उन्हें मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां एक और टेस्ट में उनका अल्कोहल स्तर 0.104 दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
तीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर
David Warner को लेकर पुलिस का आधिकारिक बयान
पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया- 5 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे मालाबार रोड, मारौब्रा पर पुलिस रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग कर रही थी। एक वाहन टेस्टिंग साइट से पहले रुककर पार्क करता दिखा। अधिकारियों ने वाहन चालक का टेस्ट किया, जो पॉजिटिव आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दूसरे टेस्ट में 0.104 रीडिंग आई। वॉर्नर को 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कीपर ने विकेट छोड़ बॉलर को मारी थ्रो, फिर भी गिर गए 2 विकेट; बार्टलेट के ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
David Warner ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
डेविड वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट और मीडिया में सक्रिय हो गए। अपने लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले और ऑस्ट्रेलिया को कई अहम जीत दिलाई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अदालत का फैसला उनके PSL करियर और व्यक्तिगत छवि पर किस तरह प्रभाव डालता है।
