-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Pak Pakistani Fan Loses His Calmness To Shaheen Shah Afridi Watch Video
IND vs PAK: ‘पाकिस्तानियों को और कितना जलील करवाओगे’, हार के बाद फैंस का शाहीन अफरीदी पर फूटा गुस्सा; वायरल होने लगा VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग से बाहर हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस काफी निराश हो गए। एक फैंस अपना गुस्सा शाहीन शाह अफरीदी पर निकाला। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहीन अफरीदी और पाकिस्तानी फैंस (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के आवाम में काफी गुस्सा है। 23 फरवरी को खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। जबकि पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस काफी निराश हो गए। एक फैंस अपना गुस्सा शाहीन शाह अफरीदी पर निकाला। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी के डू और डाइ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कोहली के शानदार शतकीय पारी के बदौलत 42.3 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए दो विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिया। जबकि हारिस राउफ और नसीम शाह को कोई विकेट नहीं मिला।
पाकिस्तान के फैंस को मिली मायूसी
पाकिस्तान के फैंस को इस मुकाबले में अपने तेज गेंदबाजों से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने निराश किया। हजारों पाकिस्तानी फैंस और पूर्व खिलाड़ी, जो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ देखने के लिए दुबई गए थे। वो टीम के प्रदर्शन से निराश हो गए, जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। वहीं एक और वीडियो में पाकिस्तान फैंस शाहीन शाह अफरीदी की क्लास लेते हुए उनसे पूछते हैं वो क्यों पाकिस्तानियों को पूरी दुनिया के सामने जलील करवा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
دبئی اسٹیڈیم میں پاکستانی شایقین کرکٹ کا غصہ میں شاھین آفریدی کی کرتے ہوۓ آگے سمجھ تے توسی گٸے ھی ہو گٸے pic.twitter.com/UhvA52u29n — Nazir Roshan 🐅 (@NazirRoshan1987) February 23, 2025
एक्स पर एक वीडियो में पाकिस्तान का एक फैन शाहीन अफरीदी पर गुस्सा होते हुए कहता है, “शाहीन भाई… शाहीन, कितना ज़लील करवाओगे? हमारा क्या कसूर है शाहीन भाई? हमें भी तो बताओ… क्या ज़ुल्म किया हमने आप पर, मेरी जान बताओ हमें। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शाहीन की बादशाहत हुई खत्म
शाहीन 24 अक्टूबर 2021 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2021 टी20 विश्व कप मैच में भारत पर पाकिस्तान की प्रसिद्ध 10 विकेट की जीत के सूत्रधार थे। उस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को आउट करके भारत को 20 ओवरों में 151/7 पर रोक दिया था। लेकिन उस मैच के बाद से शाहीन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।वह 2022 टी20 विश्व कप के ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ मैच में और 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लीग चरण के मैच में भी बेखबर दिखे, जो 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।
Ind vs pak pakistani fan loses his calmness to shaheen shah afridi watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














