- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Pak Pakistan Won By 44 Against India In U 19 Asia Cup See Match Details
IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने दी भारत को पटखनी, 43 रनों से हारी टीम इंडिया
पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीत से साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत को 44 रनों से हराया। इस मैच में पाकिस्तान के शाहजेब खान ने 159 रनों की पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : अंडर-19 एशिया कप में भारत की शुरुआत हार से हुई। पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीत से साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। वहीं भारतीय टीम का आगाज खराब रहा। पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत को 44 रनों से हराया। पाकिस्तान के लिए शाहजेब खान ने शानदार 159 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए शाहजेब खान ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 159 रन बनाए। शाहजेब ने इस दौरान 10 छक्के और 5 चौके लगाए। शाहजेब की इस पारी से पाकिस्तान सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब हुई।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति…कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
IND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण
शाहबेज को नागराज ने आउट करते भारत की मुश्किलें थोड़ी कम की थी। शाहजेब के अलावा उस्मान खान ने 94 गेंदों पर 60 रन बनाए। वहीं मोहम्मद रियाजुल्लाह ने 27 रन बनाए। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए समर्थ नागराज ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा आयुष म्हात्रे ने 2, युधाजीत गुहा ने 1 और किरण चोरमाले ने 1 विकेट चटकाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय टीम का पहला विकेट 28 रन पर गिरा। आयुष म्हात्रे ने 20 रन बनाए। 28 पर ही भारतीय टीम का दूसरा विकेट भी 28 के स्कोर पर गिरा। वैभव सूर्यवंशी 1 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उसके बाद भी भारतीय टीम कोई बड़ी साझेदारी करने में कामयाब नहीं हो सकी। नतीजन यह मुकाबला 43 रनों से गंवाना पड़ा।
भारत के लिए निखिल कुमार ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। उसके अलावा हरवंश पंगालिया ने 26, किरण चोरमाले ने 20, मोहम्मद एनान ने 30, मोहम्मद अमान ने 16, आंद्रे सिद्धार्थ ने 15 और युधाजीत गुहा ने 13 बनाए। भारतीय टीम ने सभी विकेट खोकर 238 रन बनाने में कामयाब हो सकी। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 3, अब्दुल सुभान ने 2, फहम उल हक ने 2 और नवीद अहमद ने 1 और उस्मान खान ने 1 विकेट चटकाए।
पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू से भारतीय बल्लेबाजों पर दवाब बनाए रखा। लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए भी 282 के लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल हो गया था। पहले बल्लेबाजी में पाकिस्तान के बल्लेबाज हावी रहे। उसके बाद गेंदबाजी के समय पाकिस्तान के गेंदबाज भी हावी रहे। भारतीय टीम को इस मैच में जीतने का एक मौका नहीं दिया।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Ind vs pak pakistan won by 44 against india in u 19 asia cup see match details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बिजली बनकर टूटेंगे…’, होर्मुज पर तनातनी के बीच मोजतबा खामेनेई ने US को ललकारा, दुश्मनों को दी बड़ी धमकी
Apr 18, 2026 | 08:05 PMWheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Apr 18, 2026 | 07:54 PMचंद्रपुर में आवास योजना के 46,000 घर अधर में; तकनीकी खामियों और फंड की कमी से गरीबों का आशियाना अधूरा
Apr 18, 2026 | 07:49 PMबिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात
Apr 18, 2026 | 07:44 PMSummer Special Trains; मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के लिए चलेंगी 34 स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू
Apr 18, 2026 | 07:39 PMहोर्मुज में फंसा बांग्लादेशी जहाज: ईरानी सेना ने MV बांग्लार जॉयजात्रा को रोका, 31 क्रू मेंबर्स की सांसें अटकी
Apr 18, 2026 | 07:35 PMबंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देंगे! तुष्टिकरण और महिला आरक्षण पर बोले CM योगी, TMC पर साधा निशाना
Apr 18, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














