IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स की गेंद से विकेटकीपर हो गए इंजर्ड, गंवाया गिल को आउट करने का मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 235 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर हुए इंजर्ड (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 235 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है। टीम इंडिया सीरीज पहले ही हार चुकी है। भारतीय टीम मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला स्थान बरकरार रखने की कोशिश करेगी। भारतीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम ब्लंडल चोटिल हो गए।
भारत ने तीसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 235 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम किया। उसके अलावा आकाश दीप ने 1 विकेट चटकाए। पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में फिर से नाकाम रहे। रोहित 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें : रवींद्र जडेजा की जादुई गेंद ने किया कमाल, उड़ गया उड़ गया स्टंप और टॉम ब्लंडेल भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
अर्शदीप-मिचेल की भिड़ंत से गरमाया मैदान! कोच गौतम गंभीर की दो टूक- मैदान पर दोस्त नहीं, शेर बनकर लड़ना चाहिए
न्यूजीलैंड के लिए 13 ओवर ग्लेन फिलिप्स लेकर आएं। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने अच्छा डाल दिया। जिसपर शुभमन गिल भी हैरान रह गए। गिल गेंद को फ्लिक करना चाहते थे लेकिन अंदरुनी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर टॉम ब्लंडल के पास चला गया। टॉम ब्लंडल को पता ही नहीं चला और गेंद सीधा आकर उनके हेलमेट में लगी। जिस कारण वो चोटिल हो गए।
हालांकि फिजियो ने आकर चेक किया और वो बिल्कुल ठीक है और अब विकेट के पीछे कीपिंग कर रहे हैं। ब्लंडल के साथ आज यह दूसरी बार हुआ है जब गेंद आकर उनके हेलमेट पर लगी हो। जब बल्लेबाज विकेट पर चढ़कर फ्लिक करने या स्वीप करने जा रहे हैं तब ब्लंडल ब्लाइंड हो जा रहे हैं। ऐसे में चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अभी ऐसा उनके साथ कुछ नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: सर जडेजा ने पहली पारी में आधी कीवी टीम निपटाकर रच दिया इतिहास, जहीर खान और इशांत शर्मा को छोड़ा पीछे
