Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम घोषित, हरमनप्रीत की कप्तानी बरकरार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पर सवाल उठा रहे थे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 17, 2024 | 11:40 PM

भारतीय महिला टीम (फोटो-एक्स / ट्विटर)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पर सवाल उठा रहे थे लेकिन बोर्ड ने इस सीरीज में भी हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताया है और कप्तानी सौंपी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी।

इस टीम में चार ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ियों को भी चुना है। इस सीरीज के लिए ऋचा घोष को शामिल नहीं किया गया है। ऋचा को 12वीं की परीक्षा के चलते टीम से बाहर रखा गया है। वहीं चोटिल आशा शोभना को भी टीम में जगह नहीं मिली है। जबकि पूजा वस्त्रकार को आराम दिया गया है। नए खिलाड़ियों में तेजल हसबनीस, सयाली सतगरे और प्रिया मिश्रा को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका, 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन को किया बाहर

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने के बाद ब्रेक पर हैं टीम इंडिया के हेड कोच, जानें कहां गए गौतम गंभीर?

शुरुआती 2 ओवर में लुटाए 40 रन…फिर हुआ कमबैक, अर्शदीप सिंह ने पलट दी बाजी, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत

IND vs NZ: ईशान के शतक के बाद अर्शदीप के पंजे में फंसे कीवी, तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन का कोहराम, वर्ल्ड कप से पहले जड़ा तूफानी शतक, कीवी के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

डब्ल्यूपीएल खेल चुकी तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर टीम की एक और ऐसी सदस्य हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार है। टी20 विश्व कप में खराब फॉर्म में चल रहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी बल्लेबाज उमा छेत्री भी टीम का हिस्सा हैं और वह इस श्रृंखला में एकदिवसीय पदार्पण कर सकती हैं। तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यस्तिका भाटिया, उमा छेत्री, सयाली सतगरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल।

यह भी पढ़ें : ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली नीतू डेविड ने कहा- महिला क्रिकेटरों को मिल रहा उनका हक

Ind vs nz indian womens team declared against new zealand harmanpreets captaincy retained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 11:40 PM

Topics:  

  • IND Vs NZ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.