Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम ने रचा इतिहास, महज 8.1 ओवर में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बने

New Zealand Create History: न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में भारत के खिलाफ 8.1 ओवर में सबसे तेज 100 रन बनाते हुए 215/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो टी20I में भारत के विरुद्ध उसका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 28, 2026 | 10:09 PM

टिम साइफर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs New Zealand, 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने महज 8.1 ओवर में 100 रन पूरे किए। यह भारत में टीम इंडिया के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे तेज 100 रन है।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज ने 8.1 ओवर में 100 रन बनाए। यह न्यूजीलैंड का भारत के विरुद्ध सबसे तेज शतक भी है। इसके साथ भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में किसी टीम का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। कॉनवे 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साइफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी

डेवोन कॉनवे ने टिम साइफर्ट के साथ 8.2 ओवरों में 100 रनों की साझेदारी की। यह अक्टूबर 2022 के बाद कीवी टीम की पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी थी, जिनके बीच टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले कॉनवे ने फिन एलन के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध 11 अक्टूबर 2022 को पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 117 रन जुटाए थे।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs NZ: रिंकू सिंह ने लपका कैच का ‘चौका’, फील्डिंग में रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी, इस क्लब में हुए शामिल

रन चुराने के चक्कर में चालाक बन रहा था कीवी बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या ने मारा ऐसा थ्रो…कर दिया काम तमाम

IND vs NZ 4th T20 1st Inning Highlight: वाईजैक में न्यूजीलैंड ने बनाए 215 रन, टिम साइफर्ट का विस्फोटक अर्धशतक

इंडिया-A क्यों खेल रही है टी20 वर्ल्ड कप 2026, जानिए इसके पीछे का कारण

न्यूजीलैंड की टीम ने बनाए 215 रन

टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 44, टिम साइफर्ट ने 62, ग्लेन फिलिप्स ने 24, डेरिल मिचेल ने 39, मिचेल सेंटनर ने 11 और जेकरी फॉल्क्स ने 11 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप ने 2, कुलदीप ने 2, रवि बिश्नोई ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा टोटल

न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ़ टी20आई में 215/7 रन बनाकर अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। इससे पहले 2019 में वेलिंगटन में कीवी टीम ने 219/6 रन बनाए थे। अब देखना होगा कि भारतीय टीम 216 रन बनाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20 1st Inning Highlight: वाईजैक में न्यूजीलैंड ने बनाए 215 रन, टिम साइफर्ट का विस्फोटक अर्धशतक

विशाखापत्तनम के मैदान पर अब तक इतना बड़ा चेज नहीं हो पाया है। विशाखापत्तनम में खेले गए टी20 मुकाबलों में अब तक कई बड़े सफल रन चेज़ देखने को मिले हैं। इस मैदान पर सबसे बड़ा चेज़ 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 210 रन बनाकर पूरा किया। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि 2019 में कर्नाटक ने आंध्र के खिलाफ 185 रन का सफल पीछा किया था।

Ind vs nz 4th t20 new zealand makes history fastest 100 runs against indian team in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2026 | 09:25 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Team
  • New Zealand Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.