IND vs ENG: ओवल टेस्ट का गड़बड़ घोटाला! उलटफेर का कारण बनी अंपायर की एक गलती, उजागर हुई सच्चाई
India vs England 5th Test: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रन के अंतर से शिकस्त दी। दूसरी तरफ अंपायर की एक गलती इंग्लैंड टीम को भारी पड़ गई। कुल मिलाकर ये गलती इंग्लैंड को भारी पड़ गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ओवल टेस्ट में अंपायर से हुई गलती (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs England: शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना दम दिखाया। लंदन स्थित ओवल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला संपन्न हो गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 6 रन से अपने नाम किया। जिसके कारणा टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया।
क्या फील्ड अंपायर से हुई गलती?
कहा जा रहा है कि ओवल में टीम इंडिया की हार का अंतर थोड़ा कम हो सकता था, लेकिन अंपायर के कुछ फैसलों के कारण ऐसा न हो सका। ओवल टेस्ट के दौरान देखा जा रहा था कि अंपायर दवाब में हैं। पांचवे दिन प्रसिद्ध कृष्णा के 81वें ओवर में एक लेंथ वाली गेंद पर फील्ड अंपायर अहसान रजा ने जॉश टंग को LBW आउट दे दिया। वहीं, उन्होंने इस गेंद पर एक रन भाग कर ले लिया था। जिसके बाद टंग ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने फैसले को पलटते हुए टंग को नॉटआउट करार दे दिया।
इंग्लैंड का 1 रन हुआ कम
थर्ड अंपायर के द्वारा जॉश टंग को नॉट आउट करार दिए जाने के बाद फील्ड अंपायर अहसान रजा ने अपना फैसला तुरंत बदल लिया। वहीं, इस गेंद पर जोश टंग ने जो रन लिया था, उसे नहीं माना गया। यदि इस गेंद पर अंपायर ने बल्लेबाज को एल्बीडब्ल्यू आउट करार नहीं दिया होता, तो ये 1 रन इंग्लैंड के खाते में जुड़ जाता। जिससे उनकी हार के अंतर में 1 रन कम हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
PURE CINEMA 🙌 Prasidh Krishna thought he had him. DRS says no ❌ #SonySportsNetwork #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings pic.twitter.com/aLeDf0cjyi — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 4, 2025
प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का धांसू प्रदर्शन
ओवल टेस्ट की जीत भारत के गेंदबाजों को समर्पित है। भारतीय गेंदबाजों ने इस टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तो कमाल ही कर दिया। एक समय ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन इन दोनों गेंदबाजों ने टीम इंडिया को वापसी कराई और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद इंग्लिश टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हार गई।
ये भी पढ़ें: कभी जीतेंगे, कभी हारेंगे…ओवल टेस्ट में जीत के बाद दहाड़े कोच गंभीर, कहा- सरेंडर नहीं करेंगे
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने कुल 9 इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट लिए। ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
