IND vs ENG: ऋषभ पंत 5वें टेस्ट से बाहर, BCCI ने इस अनकैप्ड प्लेयर को दिया मौका
BCCI Updates on Rishabh Pant Injury: पंत की चोट पर बीसीसीआई द्वारा दिए गए अपडेट में बताया गया है कि मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण वह सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह
ऋषभ पंत व एन जगदीशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
N Jagadeesan replaces Rishabh Pant: शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही, लेकिन भारत को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा है जो इस मैच के दौरान चोटिल हो गए। मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दिया है।
पंत की चोट पर बीसीसीआई द्वारा दिए गए अपडेट में बताया गया है कि मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण वह सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह अनकैप्ड विकेटकीपर एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर है, जिसके कारण वह पांचवें टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
चोटिल होने की बावजूद की बैटिंग
मैनचेस्टर टेस्ट के पहले ही दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान गेंद सीधे उनके दाहिने पैर में लगी। चोट और दर्द की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते तक रेस्ट करने की सलाह दी। लेकिन, जरूरत पड़ने पर वह दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए भी आए और अपना अर्धशतक पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
ऋषभ पंत की जगह जगदीशन को मौका
BCCI की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “ऋषभ पंत मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर के कारण सीरीज़ के पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रखेगी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करेगी।
🚨 𝗦𝗾𝘂𝗮𝗱 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 🚨 Rishabh Pant ruled out of fifth Test due to injury; N Jagadeesan named replacement. All The Details 🔽 #TeamIndia | #ENGvIND — BCCI (@BCCI) July 27, 2025
बीसीसीआई की तरफ से जारी रिलीज में यह भी जानकारी दी गई है कि पुरुष चयन समिति ने 31 जुलाई, 2025 से लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए ऋषभ पंत की जगह नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रॉ के साथ खत्म हुआ चौथा टेस्ट, भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड सरेंडर
पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)
