- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Ban Ricky Ponting Picks Bowling Attack For Indian Team In Champions Trophy
IND vs BAN: रिकी पोंटिंग ने हर्षित राणा की जगह इस गेंदबाज को किया शामिल, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रिकी पोंटिग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आज से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया है।
भारत इस टूर्नामेंट में अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतर रहा है जो चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह राणा को चुना गया है जिन्होंने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। रिकी पोंटिंग ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में वह हर्षित राणा की बजाय अर्शदीप सिंह को भारत की अंतिम एकादश में रखना पसंद करेंगे।
हर्षित की जगह राणा को प्लेइंग में शामिल करुंगा
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का चयन करूंगा। मैं (बुमराह की जगह) अर्शदीप को टीम में रखना चाहूंगा।हम सभी जानते हैं कि वह टी20 क्रिकेट का कितना बेहतरीन गेंदबाज है और अगर कौशल की बात करें तो शायद उसके पास भी वैसा कौशल है जैसा कि बुमराह के पास नई गेंद और डेथ ओवरों का कौशल है। भारत को इसकी कमी खलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हर्षित राणा से कुछ छीना जा रहा है क्योंकि मुझे लगता है कि वह काफी प्रतिभाशाली हैं और हम सभी जानते हैं कि नई गेंद से वह क्या कमाल कर सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि डेथ ओवरों में वह अर्शदीप सिंह की तरह कुशल है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाएं हाथ का गेंदबाज टीम में होना काफी जरूरी है
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि अंतिम एकादश में बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होना काफी महत्वपूर्ण होता है। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने से आक्रमण को विविधता मिलती है। एक बाएं हाथ का ऐसा तेज गेंदबाज जो नई गेंद संभाल सके और उसे मूव कर सके। हम सभी जानते हैं कि ऐसा गेंदबाज कितना महत्वपूर्ण होता है विशेष कर तब जबकि किसी बड़े टूर्नामेंट में शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाज अधिक हों। अगर मैं भारतीय टीम का चयन करता तो इसी सोच के साथ आगे बढ़ता।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
Ind vs ban ricky ponting picks bowling attack for indian team in champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














