Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND A vs UAE: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा यूएई, सेमीफाइनल में पहुंची भारत ए

इमर्जिंग एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ए ने यूएई को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 21, 2024 | 11:41 PM

भारत ए (फोटो- सोशल मीडिया, एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : इमर्जिंग एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ए ने यूएई को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इसी के साथ भारत ए की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंडिया ए ने पहले मुकाबले को पाकिस्तान को 7 रनों से हराया था। भारत के अलावा सेमीफाइनल के लिए अफगानिस्तान की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है।

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 17 ओवर के अंदर सिमट गई। यूएई ने सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। जिसमें राहुल चोपड़ा ने 50 रनों की पारी खेली। उसके अलावा बासिल हमीद ने 22 रन बनाए। मयंक ने 10 रनों का योगदान दिया। भारत ए के लिए गेंदबाजी करते हुए रसिख सलाम ने 3 विकेट लिए। उसके अलावा रमनदीप ने 2, नेहाल वेढरा ने 1, अंशुल कंबोज ने 1, वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम ने 10.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। अभिषेक शर्मा के आगे यूएई के गेंदबाज हक्के बक्के रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि अभिषेक को गेंद ड़ाले तो ड़ाले कहां। अभिषेक ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल है। उसके अलावा तिलक वर्मा ने 21 और आयुष बदोनी ने नाबाद 12 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?

कोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल

केरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल

स्थान टीम M W L T N/R अंक NRR
1 इंडिया ए 2 2 0 0 0 4 2.460
2 पाकिस्तान ए 2 1 1 0 0 2 1.675
3 संयुक्त अरब अमीरात 2 1 1 0 0 2 -1.878
4 ओमान 2 0 2 0 0 0 -2.054

रसिख सलाम को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रसिख सलाम ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए है। भारत का अगला मुकाबला ओमान से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : Women’s T20 World Cup की टीम ऑफ टूर्नामेंट में शामिल हुई भारत की इकलौती खिलाड़ी, जानिए किसे मिला मौका

 

Ind a vs uae uae blown away by abhishek sharmas storm india a reaches semi finals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2024 | 10:20 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.