IND A vs AFG A: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने खत्म की भारतीय गेंदबाज की दादागिरी, कूट ड़ाले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ए टीम ने भारतीय गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क : इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ए टीम ने भारतीय गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है। लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का अफगानिस्तान ने बुरा हश्र किया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने गेंदबाजों की कूटाई चालू कर दी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। 64 रन बनाकर जुबैद अकबरी आउट हुए। भारतीय टीम को पहला विकेट 14.1 ओवर में मिला। वहीं दूसरा और तीसरा विकेट 181 रन पर गिरा। पहले विकेट गिरने के बाद आए करीम जनत ने भी अपने हाथ खोले और तेजी से रन बटोरा।
यह भी पढ़ें : यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग के लिस्ट में हुए शामिल
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस की अंदरूनी दंगल से मचा हड़कंप! आपस में भिड़े शशि थरूर और पवन खेड़ा, पीएम मोदी की तारीफ पर उठे सवाल
अवंतिका मौर्य के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, छात्रा ने NEET पेपर लीक के बाद दे दी थी जान
‘न वो मेरी हर बात मानते हैं, न मैं उनकी…’, ट्रंप से रिश्तों पर नेतन्याहू का बड़ा बयान; फिर बढ़ी टेंशन
FIFA World Cup: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, ओयारजाबल के दो गोल से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम
करीम जनत ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। उनसे पहले सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। अंत में मोहम्मद इशाक ने 12 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 से पार पहुंचाया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 206 रन बनाए। भारत के लिए रसिक सलाम ने 3 और आकिब खान ने 1 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कूटाई की।
भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए अंशुल कंबोज ने 3 ओवर में 40 रन खर्च किए। वहीं आकिब खान ने 4 ओवर में 48, राहुल चाहर ने 3 ओवर में 48, रसिख सलाम ने 4 ओवर में 25, आयुष बदोनी ने 4 ओवर में 29 और रमनदीप सिंह ने 1 ओवर में 11 रन खर्च किए। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 207 रनों की जरूरत है। अगर भारतीय टीम 207 रन बनाने में सफल रहती है तब भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा।
यह भी पढ़ें : PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में पूर्व कप्तान को छोड़ा पीछे
