-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Increasing Prize Money Womens World Cup Will Encourage Young Cricketers Jhulan Goswami
महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में इजाफा, झूलन गोस्वामी ने बताया क्यों है ये अहम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ICC Women's World Cup Prize Money: आगामी महिला वर्ल्ड कप में आईसीसी के द्वारा प्राइज पुरुस्कार राशी बढ़ाने के बाद पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने खुशी जताई है।

झूलन गोस्वामी (फोटो- सोशल मीडिया)
Jhulan Goswami on ICC: आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका में होने वाली आगामी महिला वर्ल्ड कप के लिए बड़ा ऐलान किया है। उसने ये ऐलान पुरुस्कार राशी को लेकर किया है। दरअसल, ICC ने महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी दोगुना बढ़ोतरी की है। बता दें ये प्राइज मनी आईसीसी पुरुष विश्वकप 2023 की पुरुस्कार राशी से कहीं अधिक है। वर्ल्ड कप 2023 में कुल पुरुष्कार राशी 10 मिलियन डॉलर थी।
वहीं, पिछले संस्करण की तुलना में इस बार विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी में करीब 297 प्रतिशत इजाफा हुआ है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस फैसले पर खुशी जताई है।
मैं ICC को धन्यवाद करना चाहूंगी- झूलन गोस्वामी
झूलन गोस्वामी ने आईसीसी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “यह बहुत अच्छी बात है। मैं इसके लिए आईसीसी को धन्यवाद देना चाहूंगी। जिस तरह से उन्होंने इस बारे में सोचा, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से महिलाओं के क्रिकेट को इससे काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे उभरते हुए युवा क्रिकेटर्स को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
इससे खिलाड़ियों के माता-पिता को प्रोत्साहन मिलेगा- झूलन गोस्वामी
उन्होंने आगे कहा, “इससे खिलाड़ियों के माता-पिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुझे लगता है कि यह महिलाओं के क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी खबर है। निश्चित रूप से यह सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।” विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) निर्धारित की गई है। साल 2022 में यह रकम 3.5 मिलियन डॉलर (88 करोड़ रुपये) थी।
इस वर्ल्ड कप विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपये) प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 3 लाख डॉलर (करीब 2.64 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। पांचवें और छठे पायदान पर रहने वाली टीमों को 7 लाख डॉलर (करीब 6.17 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, सातवें और आठवें पायदान पर रहने वाली टीमें 2,80,000 डॉलर (करीब 2.47 रुपये) अपने नाम करेंगी।
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले बांग्लादेश की दहाड़, नीदरलैंड को 9 विकेट से हराकर जीता टी20 सीरीज
प्रत्येक ग्रुप स्टेज प्रतिभागी को 2,50,000 डॉलर (करीब 2.20 करोड़ रुपये) मिलेंगे। ग्रुप स्टेज की विजेता टीमों को 34,314 डॉलर (करीब 30.28 लाख रुपये) दिए जाएंगे। विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन श्रीलंका को चुनौती देगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
Increasing prize money womens world cup will encourage young cricketers jhulan goswami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














