Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जश्न आपका तो जिम्मेदारी किसकी? विक्ट्री परेड के बाद 100 कर्मचारियों ने समेटा 9 हजार किलो कचरा

टी20 विश्व कप जीत कर वतन लौटी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जश्न मनाने के लिए मुंबई की सड़कों पर विक्रट्री परेड आयोजित किया गया। यह परेड नरीमन प्वाइंट से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम तक चला। हालांकि जश्न के एक दिन बाद सड़क से 9000 किलों कचरा निकाला गया।

  • By शानू शर्मा
Updated On: Jul 06, 2024 | 02:28 PM

(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टी 20 विश्व कप जीत कर वापस लौटी भारतीय टीम के स्वागत के लिए पूरे देश से लोग मुंबई की मरीन ड्राइव पर पहुंचे। तीन लाख फैंस को एकसाथ देखकर खिलाड़ियों को भी भरोसा नहीं हो पा रहा था। नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक खचाखच भीड़ देखी गई। हालांकि जश्न के अगले दिन वही जगह पर जहां फैंस और खिलाड़ियों के लिए यादगार मोमेंट बना वो जगह कचरे के ढ़ेर में बदल गया।

दरअसल, फैंस के जाने के बाद यहां कचरे का ढ़ेर फैला नजर आया। हजारों जोड़ी चप्पल और जूते के साथ खाने की प्लास्टिक और पानी की खाली बोतलें सड़क पर दिखे। जिसे साफ करने की जिम्मेदारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को सौंपी गई। गुरूवार रात 11:30 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक नगर निकाय और स्वयंसेवकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसके बाद मुंबई की सड़के एक बार फिर चमकती दिखी। हालांकि बारिश के मौसम में सड़क पर कचरे का होना कितना भाड़ी पड़ सकता है हम इसका अनुमान जरुर लगा सकते हैं।

अधिकारी ने दी जानकारी

सफाइ अभियान की जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस दौरान लगभग 9000 किलों कचरे बटोरे गए। जिसमें 3000 हजार किलों केवल जूते और चप्पल ही थे। इन कचरों को उठाने के लिए पांच छोटी जीप और दो डंपर को बुलाना पड़ा। वहीं इस सभाई अभियान में 100 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें स्थानी कई गैर सरकारी से जुड़े सदस्य भी शामिल थे। हालांकि अधिकारी द्वारा बताया गया की भीड़ को देखते हुए उन्हें इतने कचरे की उम्मीद तो जरुर थी लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं था कि इतने भारी मात्रा में चप्पल और जूतें मिलेंगे। अब सड़क वापस से अपने वास्तविक रूप में आ चुका है। जिसे देखकर लोगों में खुशी है।

बता दें कि विक्ट्री परेड के दौरान रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली भारतयी क्रिकेट टीम बस के टॉप पर खड़ी थी। सभी खिलाड़ी अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार रहे थे। हर खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी। साथ ही उन्हे देख कर ऐसा लग रहा था जैसा वो खुद इस भीड़ की उम्मीद में नही थें। अपने फैंस को और भी ज्यादा अच्छा महसूस करवाने के लिए खिलाड़ी भी अपना पूरा एफर्ट्स दे रहे थें।

If the celebration is yours then whose responsibility is it after the victory parade 100 employees collected 9 thousand kilos of garbage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2024 | 02:05 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • T20 World Cup 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

PM Modi ने मन की बात में खेलों में भारत की ऐतिहासिक सफलताओं को किया सलाम, 2025 को बताया गर्व का साल

2

India Team Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर विदेशी दौरे तक, भारतीय टीम के लिए व्यस्त रहेगा साल

3

BCCI भी गंभीर के आगे है मजबूर, 2027 वर्ल्ड कप तक नहीं हिला सकता है कोई गौतम की कुर्सी

4

वो खिलाड़ी जिसने महज 35 मैचों में जीता 2 वर्ल्ड कप, जानिए कैसे बन गए टीम इंडिया के लकी चार्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.