ICC Under-19 World Cup की शुरुआत 15 जनवरी से, यहां देखें भारतीय टीम का स्क्वाड और मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
ICC Under-19 Cricket World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। इस वर्ल्ड कप में सभी की नजरें भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर टिकी हुई है। आइए जानते हैं कब होगा भारत का मुकाबला...
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Team for ICC Under-19 Cricket World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से शुरू हो रही है। यह वर्ल्ड कप 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को यूएसए, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम के मैच कब और कहां खेले जाएंगे।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 15 जनवरी को यूएसए के खिलाफ होगा। यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो, जिम्बाब्वे में भारतीय समयानुसार 1 बजे से शुरू होगा। वहीं भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। ये मैच भी क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो, जिम्बाब्वे में ही भारतीय समयानुसार 1 बजे से खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 को होगा मुकाबला
भारतीय टीम का लीग स्टेज का तीसरा मुकाबला 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुलावायो में ही खेला जाएगा। यह मैच भी भारतीय समयानुसार 1 बजे ही शुरू होगा। ग्रुप की शीर्ष दो टीम अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी। उम्मीद है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी और नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुई Kangana Ranaut, तारीफ कर कहा- ‘अब वर्ल्ड कप की बारी’
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को यूएसए, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, जि्म्बाब्वे और इंग्लैंड हैं। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, जापान, आयरलैंड और श्रीलंका हैं। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे सफल टीम है भारत
अंडर-19 विश्व कप 2026, विश्व कप का 16वां संस्करण है। पिछले 15 संस्करणों में भारतीय टीम सबसे सफल टीम बनकर उभरी है। भारतीय टीम 5 बार चैंपियन रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार ये खिताब जीता है। पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रही है। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश भी एक-एक बार चैंपियन रह चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा विजेता है। 2024 में हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराकर खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: राजकोट में श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, 34 रन बनाते ही विराट कोहली का छोड़ेंगे पीछे
भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी नजरें
इस विश्व कप में भारतीय टीम के जिस बल्लेबाज के प्रदर्शन पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहने वाली है, वो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। साल 2025 में आईपीएल, भारत की अंडर-19 और अपनी घरेलू टीम बिहार के लिए खेलते हुए वैभव ने रनों का अंबार लगाया है। देखना होगा विश्व कप जैसे मेगा इवेंट में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
