Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे को हल्के में लेना पड़ेगा भारी, अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को दी बड़ी चेतावनी

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आज 26 फरवरी को चेन्नई में सुपर 8 के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। मुकाबले से पहले दिग्गज अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को अहम संदेश दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 26, 2026 | 05:09 PM

गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव और अनिल कुंबले (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anil Kumble on the Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार शाम 7 बजे से जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम के सामने वापसी करने की बड़ी चुनौती है। अगर भारत को अंतिम चार में जगह बनानी है तो इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

अनिल कुंबले ने दी चेतावनी, जिम्बाब्वे को हल्के में न लें

मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने खिलाड़ियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि जिम्बाब्वे को कमजोर समझना भारत के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि इस टीम ने टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन किया है और बड़े उलटफेर करने की क्षमता रखती है।

कुंबले ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि ‘जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया है। उनके शीर्ष चार बल्लेबाज फार्म में हैं। उनके लंबे तेज गेंदबाज, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस, पावरप्ले में शानदार रहे हैं।’

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: खराब शुरुआत के बाद होल्डर-शेफर्ड ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, अफ्रीका को दिया 177 रन का टारगेट

DY Patil T20 Cup में उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, IPL 2026 से पहले बढ़ी KKR की टेंशन

T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, पावरप्ले के दौरान दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

11 साल बाद फिर चमकेगी किस्मत? T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन के पास सुनहरा मौका

उन्होंने आगे कहा- ‘भारत उन्हें हल्के में नहीं ले सकता। उन्हें अपने गेम में शीर्ष पर रहने की जरूरत है। कोई भी खिलाड़ी जो अच्छा खेलता है, उसे इसका फायदा उठाना चाहिए। आप यह नहीं मान सकते कि अगला बल्लेबाज काम करेगा। आपको एक खिलाड़ी के तौर पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। आप सही नतीजे की उम्मीद करते हैं। भारत को वह करने पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें करने की जरूरत है।”

बल्लेबाजी बनी टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक भारतीय टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। खासतौर पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि, ग्रुप स्टेज में भारत ने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई थी, लेकिन असली परीक्षा इस चरण में शुरू हुई। सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, जो टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार साबित हुई। इस हार ने टीम की रणनीति और बल्लेबाजी क्रम पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: DY Patil T20 Cup में उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, IPL 2026 से पहले बढ़ी KKR की टेंशन

सेमीफाइनल की राह अब समीकरणों पर निर्भर

दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके अलावा भारतीय टीम को यह भी उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपनी बाकी मैचों में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे। अगर यह समीकरण भारत के पक्ष में जाते हैं, तो टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मजबूत मौका बन सकता है। ऐसे में चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के अभियान की दिशा तय कर सकता है।

Icc mens t20 world cupcannot take zimbabwe lightly anil kumble warns india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 05:09 PM

Topics:  

  • Anil Kumble
  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • T20 World Cup 2026
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.