T20 World Cup 2026 के दौरान ICC ने इन 3 टीमों के लिए खास व्यवस्था की, अब चार्टर प्लेन से घर जाएंगे खिलाड़ी
T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का सामना होगा। वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों अभी भारत में ही है। लेकिन इन टीमों के लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था कर दी गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और भारत के कप्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत छोड़ने का इंतजार समाप्त हो रहा है। वेस्टइंडीज आईसीसी द्वारा व्यवस्थित स्पेशल चार्टर प्लेन से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत से रवाना होगी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो बार की चैंपियन इंग्लैंड शनिवार शाम को मुंबई से रवाना होगी, जबकि 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका एक साथ कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी। 1 मार्च को भारत के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज को स्वेदश लौटना था, लेकिन ईरान पर यूएसए और इजराइल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हवाई यात्रा पर पाबंदियों के कारण टीम की यात्रा में एक सप्ताह की देरी हुई।
दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था। यह मैच भी कोलकाता में हुआ था। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी कोलकाता में फंसी हुई है। इंग्लैंड टीम 5 मार्च को मुंबई में भारत के खिलाफ हुए दूसरे सेमीफाइनल में हार के बाद मुंबई में फंसी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
इंग्लैंड की टीम सीधे लंदन जाएगी
रिपोर्ट के मुताबिक, “इंग्लैंड सीधे लंदन के लिए फ्लाइट लेगा। वेस्टइंडीज टीम, साउथ अफ्रीका के साथ, पहले जोहान्सबर्ग और फिर एंटीगुआ जाएगी। दोनों टीमें अभी भी अपनी रवानगी के वास्तविक समय की पुष्टि का इंतजार कर रही हैं। माना जा रहा है कि टीमें यह रविवार को रवाना हो सकती हैं।”
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फाइनल मैच के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें समय व रूट
अकील हुसैन ने रोनाल्डो से मांगी मदद
शनिवार को, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘डे 6’ पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि वे अपने आखिरी मैच के बाद कोलकाता में कितने दिन फंसे रहे, जबकि उनके स्पिनर अकील होसेन ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से टीम को घर ले जाने में मदद मांगी थी।
गुरुवार को हरारे के लिए रवाना हुई जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी वजह से नई दिल्ली में फंसी हुई थी, लेकिन आईसीसी ने उनके लिए अदीस अबाबा होते हुए हरारे वापस जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। जिम्बाब्वे गुरुवार को हरारे के लिए रवाना हुई।
