Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो रूट को लेकर इयान बेल ने की बड़ी भविष्यवाणी, टेस्ट में सचिन से पीछे रहकर भी बनेंगे महान!

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल का मानना ​​है कि जो रूट अगर सचिन तेंदुलकर के 15,921 रन के टेस्ट रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाते हैं तो भी वह टेस्ट क्रिकेट में उनके देश के सर्वकालिक महान बल्लेबाज बन जाएंगे। रूट सबसे लंबे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए थे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 25, 2024 | 03:20 PM

इयान बेल, जो रूट और सचिन तेंदुलकर (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जोधपुर: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के आज भी ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल है। कई बल्लेबाज तो ऐसे हैं कि वह उनके रिकॉर्ड के करीब पहुंचे लेकिन उसको तोड़ नहीं पाए। सचिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके नाम 15,921 रन है। उनके आसपास भी कोई नहीं है। लेकिन अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल का मानना ​​है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट अगर तेंदुलकर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाते हैं तो भी वह टेस्ट क्रिकेट में उनके देश के सर्वकालिक महान बल्लेबाज बन जाएंगे।

रूट हाल ही में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए थे। बेल ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अवसर पर पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘रूट ने पिछले 12 महीनों अविश्वसनीय रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि वह भविष्य के बारे में बहुत कुछ सोच रहा है। वह उसी क्षण में जी रहा है जैसे हम जी रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘सचिन जैसे महानतम खिलाड़ी के करीब पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है। सचिन खेल का वास्तव में महान खिलाड़ी है जिनको खेलते हुए देखकर हम बड़े हुए हैं। वह केवल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए नायक हैं।”

यह भी पढ़ें- India vs Germany Hockey: दिल्ली में हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करेंगे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह

इंग्लैंड की तरफ से 118 टेस्ट मैच खेलने वाले 42 वर्षीय बेल ने अपने पूर्व साथी के बारे में कहा, ‘‘यह सोचना भी बड़ी उपलब्धि है कि रूट सचिन के करीब पहुंच सकता है। वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाए हैं या नहीं, इसमें कोई संदेह नहीं कि वह इंग्लैंड के सर्वकालिक महान बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे।”

रूट अभी 33 वर्ष के हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12402 रन बनाए हैं। इस तरह से वह तेंदुलकर के रिकॉर्ड से अभी 3519 रन पीछे हैं। बेल को लगता है कि इंग्लैंड के बहुचर्चित बैज़बॉल दृष्टिकोण ने मौजूदा खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रशंसक के तौर पर आपको परिणामों को देखना होगा। जब से ब्रेंडन (मैकुलम) इंग्लैंड की टीम में आए हैं और (बेन) स्टोक्स ने कमान संभाली है, टीम ने अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। वे जैक क्रॉली, ओली पोप, हैरी ब्रुक जैसे युवा खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सफल रहे हैं।”

इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो चक्र में फाइनल में पहुंचने के दावेदारों में शामिल नहीं रहा और बेल का मानना है कि अगले चक्र में घरेलू श्रृंखलाओं में जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि उनकी नजर अगले 12 महीनों पर है, जिसमें उन्हें भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, जो एक बड़ी चुनौती होगी।”

बेल ने कहा, ‘‘भारत अभी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और उसके बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इंग्लैंड की टीम के लिए यह 10 टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण होंगे और वे इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ian bell on joe root performance in test cricket talk abou sachin tendulkar record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 03:20 PM

Topics:  

  • Sachin Tendulkar

सम्बंधित ख़बरें

1

चल नहीं सकते…विनोद कांबली संकट में है, भाई ने हेल्थ को लेकर दिया चिंताजनक अपडेट

2

सचिन तेंदुलकर से लेकर गंभीर और पठान तक, क्रिकेट जगत ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

3

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन करोड़ों के हैं मालिक, क्रिकेट से कमाते हैं महज इतने लाख

4

क्रिकेट और बिजनेस का मिलन, अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक के पास है कई कंपनियों का साम्राज्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.