युवराज सिंह नहीं इस खिलाड़ी ने सबसे पहले ठोके 6 गेंदों में 6 छक्के, जानिए लिस्ट में और कौन हैं शामिल
Herschelle Gibbs: युवराज सिंह के छह गेंदों पर लगाए गए छह छक्के आज भी क्रिकेट फैंस को याद हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज नहीं थे।
- Written By: संजय बिष्ट
Photo Source (Social Media)
Herschelle Gibbs World Cup Record: क्रिकेट इतिहास में युवराज सिंह के छह गेंदों पर लगाए गए छह छक्कों को कोई भी फैन आसानी से नहीं भूल सकता। यह ऐतिहासिक कारनामा उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 के दौरान किया था। उस समय यह पहला टी20 विश्व कप था और युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
हालांकि बहुत से लोग यह मानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह पहले बल्लेबाज थे, लेकिन ऐसा नहीं है। उनसे पहले भी एक बल्लेबाज यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुका था।
हर्षल गिब्स ने सबसे पहले लगाया था यह रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का कारनामा सबसे पहले साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने किया था। गिब्स ने यह रिकॉर्ड आईसीसी वनडे विश्व कप 2007 के दौरान बनाया था। 15 मार्च 2007 को वेस्टइंडीज के सेंट किट्स में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने थीं। इसी मैच में हर्षल गिब्स ने नीदरलैंड्स के लेग स्पिनर डान वैन बुंगे के एक ओवर की छहों गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा दिए।
सम्बंधित ख़बरें
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
यह कारनामा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की पारी के 30वें ओवर में किया था। गिब्स का यह प्रदर्शन क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है, क्योंकि उन्होंने यह उपलब्धि विश्व कप जैसे बड़े मंच पर हासिल की थी।
फिर युवराज सिंह ने दोहराया कमाल
हर्षल गिब्स के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के कुछ ही महीनों बाद भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए। इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज युवराज सिंह बने। युवराज के इस विस्फोटक ओवर ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी और यह पल आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक पलों में गिना जाता है।
ये भी पढ़ें: ‘मुझे वनडे क्रिकेट कभी समझ में नहीं आया…’, सूर्यकुमार यादव का बड़ा कबूलनामा, खुद की फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
ये हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 गेंद में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी का नाम | देश का नाम | साल | फॉर्मेट |
|---|---|---|---|
| हर्षल गिब्स | साउथ अफ्रीका | 2007 | वनडे |
| युवराज सिंह | भारत | 2007 | टी20 |
| कीरोन पोलार्ड | वेस्टइंडीज | 2021 | टी20 |
| जसकरण मल्होत्रा | USA | 2021 | वनडे |
| दीपेंद्र सिंह ऐरी | नेपाल | 2024 | टी20 |
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पूरे हुए 19 साल
दरअसल, छह गेंदों पर छह छक्कों की यह चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि आज इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की सालगिरह है। आज से ठीक 19 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार यह कमाल देखने को मिला था। खास बात यह है कि साल 2007 में ही दो बार यह उपलब्धि हासिल की गई और दोनों ही बार यह रिकॉर्ड आईसीसी विश्व कप के मंच पर बना। इसके बाद भी कई बल्लेबाजों ने यह कारनामा दोहराया है, लेकिन गिब्स और युवराज के नाम आज भी क्रिकेट इतिहास में खास जगह रखते हैं।
