हेनरिक क्लासेन ने शतक जड़कर रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले….
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में शतक बनाते ही इतिहास रच दिया। क्लासेन ने सबसे तेज शतक बनाने के मामले में यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हेनरिक क्लासेन (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। क्लासेन ने 37 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वो आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
क्लासेन ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 39 गेंदों पर शतक बनाया था। उन्होंने ये कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था। अब हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों पर यह मुकाम हासिल कर लिया है और हेड को पीछे छोड़ दिया है।
37 गेंद पर क्लासेन ने पूरा किया शतक
हेनरिक क्लासेन ने 19वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। क्लासेन ने 37 गेंदों पर अपना शतक बनाया। उन्होंने वैभव अरोड़ा की गेंद पर डबल लेकर यह कारनामा किया। क्लासेन ने 37 गेंदों पर शतक बनाकर यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है। यूसुफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 30 – क्रिस गेल (RCB) बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
- 35 – वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम जीटी, जयपुर, 2025
- 37 – यूसुफ पठान (RR) बनाम एमआई, मुंबई बीएस, 2010
- 37 – हेनरिक क्लासेन (SRH) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2025*
- 38 – डेविड मिलर (KXIP) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013
सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 30 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद इसी सीजन में 35 गेंदों पर शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था। वो सबसे कम गेंद में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए है। उसके बाद आज हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में शतक बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
आईपीएल में SRH के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
- 16 – अभिषेक शर्मा बनाम MI, हैदराबाद, 2024
- 16 – ट्रेविस हेड बनाम DC, दिल्ली, 2024
- 16 – ट्रेविस हेड बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
- 17 – हेनरिक क्लासेन बनाम KKR, दिल्ली, 2025*
शतक से पहले क्लासेन ने 17 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली। वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के 16 गेंदों में दो बार ट्रेविस हेड, एक बार अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक बनाए हैं। आज 17 गेंदों पर अर्धशतक बनाया क्लासेन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
चेन्नई ने जीत के साथ खत्म किया IPL 2025 का सफर, जाते-जाते दे गए गुजरात को बड़ा जख्म
क्लासेन ने 39 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके लगाए। उनके इस पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। क्लासेन के अलावा ट्रेविस हेड ने 76, अभिषेक शर्मा ने 32, इशान किशन ने 29 और अनिकेत वर्मा ने 12 रन बनाए।
