हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
Omaxe Stadium Dwarka: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को द्वारका स्थित ओमैक्से स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड समर्पित किया गया। यह पल उनके करियर के सबसे खास लम्हों में से एक रहा, जिसे याद करते हुए वह भावुक नजर आईं।
इस मौके पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘मैं बहुत भावुक हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने सिर्फ देश के लिए खेलने और खिताब जीतने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरे नाम पर स्टैंड होगा।’ उन्होंने इस सम्मान को अपने लंबे संघर्ष और मेहनत का परिणाम बताया।
VIDEO | On the sidelines of the naming ceremony of a stand in her honour at Omaxe Stadium in Dwarka, Team India skipper Harmanpreet Kaur reviewed the Australia multi-format series, and stressed the need for more such series in the Future Tours Programme. “I was very emotional. I… pic.twitter.com/I7UZrnD005 — Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2026
कार्यक्रम के दौरान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई मल्टी-फॉर्मेट सीरीज पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘ऐसी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज और होनी चाहिए, क्योंकि हर हफ्ते अलग फॉर्मेट खेलना एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव देता है।’ उन्होंने यह भी माना कि टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट एक साथ खेलना टीम के लिए नया अनुभव रहा, जिससे खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिला।
हरमनप्रीत ने खिलाड़ियों की पहचान को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘किसी भी फील्ड में आपको कुछ खास करना होता है, खिताब जीतना होता है, तभी पहचान मिलती है। वरना मेहनत बेकार लगती है।’ उनके इस बयान से साफ है कि वह प्रदर्शन के साथ-साथ ट्रॉफी जीतने को भी बेहद अहम मानती हैं।
#WATCH | Delhi | Realty firm Omaxe Ltd. has launched India’s first dedicated Pink Stand, named the Harmanpreet Kaur Stand, at its upcoming 30,000-seat cricket stadium in Dwarka, Delhi. Captain of the Indian Women’s Cricket Team, Harmanpreet Kaur says, “I am feeling very good,… pic.twitter.com/b53lzoIhJs — ANI (@ANI) March 25, 2026
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की बड़ी कानूनी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश- तुरंत हटाएं डीप फेक और फर्जी वीडियो
भारतीय कप्तान ने फैंस और मीडिया के समर्थन को भी टीम की सफलता में अहम बताया। हरमनप्रीत कौर कहा, ‘खिताब जीतने के बाद हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।’ उन्होंने यह भी कहा कि महिला क्रिकेटरों ने वर्षों तक कड़ी मेहनत की है और कई बार अपने खर्च पर भी खेला है, ऐसे में यह सम्मान और समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है।