Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान

Asian Games 2026 के लिए Pakistan Cricket Team ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए पीसीबी ने 30 साल के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तानी सौंपी है।
Pakistan squad announced for Asian Games; Sahibzada Farhan named captain
साहिबजादा फरहान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Cricket Team: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरान बोर्ड ने 30 साल के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तानी सौंपी है। पीसीबी ने जानकारी दी है कि 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साहिबजादा फरहान के अलावा अब्दुल समद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टी20 क्रिकेट में बुरे दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम की नजर इस बार एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन कर फिर से अपने देश के फैंस का दिल जीतने पर होगी।

इस टूर्मामेंट में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा चैलेंज भारत रहेगा। बीते कुछ वर्षों से टीम इंडिया पाकिस्तान पर लगातार हावी रही है। ऐसे में पाकिस्तान की नजर श्रेयस अय्यर के लड़ाकों से पार पाने पर होगी। गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा। ये टूर्नामेंट जापान में खेला जाएगा। वहीं, फॉर्मेट की बात करें तो वो टी20 होगा और जिसमें कुल एशिया की कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। एशियन गेम्स में इवेंट की शुरुआत 24 सितंबर सो होगी। वहीं, मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

साहिबजादा फरहान को मिली कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियन गेम्स के लिए बड़ा फैसला लेते हुए साबिहजादा फरहान को कप्तानी सौंपी है। 30 साल के फरहान अब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुल 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 1305 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। फरहान को बोर्ड की तरफ से ये ईनाम घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग व इंटरनेशनल मुकाबले में बढिया प्रदर्शन के बाद मिला है।

साहिबजादा फरहान के अलावा अब्दुस समद को भी पीसीबी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तानी टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेते हुए दिखाई देंगे। वहीं, टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने कई युवा खिलाड़ियों को भी स्क्वॉड मं शामिल किया है। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने टी20I में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वो इस टूर्मामेंट में शामिल हुए हैं। जिसमें आकिफ जावेद, माज सादाकत, अली रजा और साद मसूद के नाम शामिल हैं। अब पाकिस्तान के लिए एशियन गेम्म में अपने अंतिम 11 का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होने वाला है।

एशियन गेम्स 2026 के पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर) अहमद दानियाल, अबरार अहमद, अली रजा, आकिफ जावेद, अराफात मिन्हास, हसन नवाज, हैदर अली, मोहम्मद सलमान मिर्जा, माज सादाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सूफियान मोकिम।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com