इतिहास रचने से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं हार्दिक पांड्या, ऐसा करते ही बन जाएंगे पहले भारतीय क्रिकेटर
Hardik Pandya will create History: एशिया कप में हार्दिक पांड्या एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 6 विकेट लेते ही पांड्या के टी20आई में 1000 रन और 100 विकेट हो जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya will create History: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। अब इस टूर्नामेंट में एक महीने से भी कम का समय बचा है। अब एशिया कप के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई है। बीसीसीआई भी आने वाले कुछ दिनों में एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करेगी। इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी होंगे। इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या के पास इतिहास रचने का मौका होगा। अगर पांड्या इस टूर्नामेंट में 6 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह इस टी20 इटंरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
हार्दिक पांड्या का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
| मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोत्तम स्कोर | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी | कैच |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 114 | 1812 | 27.87 | 141.67 | 71* | 94 | 4/16 | 54 |
जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण के बाद से अब तक 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। अब तक, पांड्या के नाम 1812 रन और 94 विकेट दर्ज हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पांड्या भारत के तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले और पांचवें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक रन
| खिलाड़ी का नाम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | बेस्ट स्कोर | शतक/अर्धशतक | चौके/छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | 159 | 4231 | 32.05 | 140.89 | 121* | 5/32 | 383/205 |
| विराट कोहली | 125 | 4188 | 48.69 | 137.04 | 122* | 1/38 | 369/124 |
| सूर्यकुमार यादव | 83 | 2598 | 38.20 | 167.07 | 117 | 4/21 | 237/146 |
| केएल राहुल | 72 | 2265 | 37.75 | 139.12 | 110* | 2/22 | 191/99 |
| हार्दिक पांड्या | 114 | 1812 | 27.87 | 141.67 | 71* | 0/5 | 135/95 |
विकेट के मामले में हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से पीछे हैं। अर्शदीप सिंह ने अब 63 टी20 आई मुकाबलों में 99 विकेट लिए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल के नाम 96 विकेट है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली लेंगे वनडे क्रिकेट से भी संन्यास, ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है आखिरी सीरीज
भारत के लिए T20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी का नाम | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | 5 विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|
| अर्शदीप सिंह | 63 | 99 | 4/9 | 0 |
| युज़वेंद्र चहल | 80 | 96 | 6/25 | 1 |
| हार्दिक पांड्या | 114 | 94 | 4/16 | 0 |
| भुवनेश्वर कुमार | 87 | 90 | 5/4 | 2 |
| जसप्रीत बुमराह | 70 | 89 | 3/7 | 0 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ही ऐसा कर पाए हैं। शाकिब अल हसन टी20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं। पंड्या के अलावा अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के पास भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1000 रन और 100 विकेट लेने का मौका होगा। नबी ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 132 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और बल्ले से 2237 रन बनाने के अलावा 97 विकेट भी लिए हैं।
