-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Frederic Soyez Appointed India Junior Men Hockey Team Head Coach Hockey India
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Junior Hockey Team: हॉकी इंडिया ने भारतीय जूनियर पुरुष टीम का नया हेड कोच फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को बनाया है। वह पीआर श्रीजेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

फ्रेडरिक सोयेज (फोटो- सोशल मीडिया)
Frederic Soyez Coach of Indian Junior Hockey Team: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया ने 14 मई को नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। जिसमें हॉकी इंडिया ने ओलपंकि विजेता खिलाड़ी पीआर श्रीजेश की जगह फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को हेड कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले ये जिम्मेदारी श्रीजेश संभाल रहे थे। श्रीजेश ने जूनियर हॉकी टीम के साथ करीब डेढ़ साल तक काम किया।
पिछले साल श्रीजेश का कार्यकाल चेन्नई और मदुरै में हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान खत्म हो गया। उनकी मौजूदगी में जूनियर हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन हॉकी इंडिया ने उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया। हांलाकि श्रीजेश ने दोबारा से हेड कोच बनने के लिए आवेदन जरूर किया था, लेकिन हॉकी इंडिया ने उन्हें इस बार ये जिम्मेदारी नहीं सौंपी।
कौन हैं जूनियर हॉकी टीम के नए कोच?
यदि भारत नए जूनियर हॉकी टीम कोच की बात की जाए तो मौजूदा वक्त में उनकी गिनती यूरोप के बेहतरीन हॉकी कोच में की जाती है। फ्रेडरिक सोयेज को हॉकी में कोचिंग का 15 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। वहीं, उनके करियर की बात की जाए तो सोयेज ने साल 1995 से लेकर 2010 तक फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में कुल 196 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए 195 गोल किए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
9 विकेट की इंग्लैंड से हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर- प्लान अच्छा था, लेकिन मैदान पर…
IND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड
अपने देश के लिए इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कहने के बाद सोयेज ने इसी खेल में खुद को कोच के तौर पर बनाए रखा। हॉकी से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखते हुए फ्रांस और स्पेन की टीम के लिए कोच पद की जिम्मेदारी संभाली। वे जब स्पेन के कोच थे तो उस वक्त यानी 2019 में स्पेन की टीम ने यूरोपिय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने 2016, 2020 और 2024 ओलंपिक में कोच की भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह 2018 और 2023 हॉकी वर्ल्ड कप में भी टीम के साथ जुड़े रहे। यूरोपीय चैंपियनशिप में भी उनका लंबा अनुभव रहा है, जहां उन्होंने 2013 से 2023 तक लगातार छह टूर्नामेंट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली।
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
हॉकी इंडिया का बयान
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने फ्रेडरिक सोयेज की नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सोयेज के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का लंबा अनुभव है, जिसका फायदा भारतीय हॉकी को जरूर मिलेगा। टिर्की के अनुसार हॉकी इंडिया 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए लंबी योजना पर काम कर रहा है और इसमें सोयेज की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड का फोकस सिर्फ मौजूदा नतीजों पर नहीं, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों का मजबूत समूह तैयार करने पर है जो जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सके।
Frederic soyez appointed india junior men hockey team head coach hockey india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर दी बधाई
Jul 10, 2026 | 12:00 PMAmla Oil vs Bhringraj Oil: घने, मजबूत और हेल्दी बालों के लिए कौन-सा तेल है ज्यादा असरदार? जानें दोनों के फायदे
Jul 10, 2026 | 11:58 AMग्वालियर में 3 साल के मासूम के अपहरण का खुलासा, बच्चा 24 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Jul 10, 2026 | 11:56 AMभंडारा में यूनिफॉर्म योजना का बजट अटका; 55,000 छात्रों को दूसरे गणवेश का इंतजार, केवल 80% निधि मिलने से नाराजग
Jul 10, 2026 | 11:53 AM“नीचे गिरे हैं पैसे…”का झांसा देकर कार से उड़ाया लाखों के गहनों व नकदी का बैग; नागपुर में शातिर गिरोह सक्रिय
Jul 10, 2026 | 11:53 AMयूपी में भारी बारिश से मचा हाहाकार, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा देने को कहा
Jul 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी जुड़े 112 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ शुरू
Jul 10, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














