- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma Equals Ms Dhoni And Virat Kohli Record For Most Ipl Matches Played
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
- Written By: संजय बिष्ट
MI vs RCB: आरसीबी के खिलाफ IPL 2026 के 54वें मुकाबले में जब रोहित उतरे, तो यह उनका 278वां आईपीएल मैच था। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी इतने ही आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Record in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 54वें मैच में उतरते ही मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और उन्होंने एक खास मामले में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित ने की धोनी-कोहली की बराबरी
रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में जब रोहित उतरे, तो यह उनका 278वां आईपीएल मैच था। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी इतने ही आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद रवींद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में 265 मैच खेले हैं, जबकि दिनेश कार्तिक 257 मुकाबलों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। आईपीएल में अब तक सिर्फ 12 ही खिलाड़ी 200 मैच खेले हैं।
The holy trinity of the #TATAIPL! 🌟#KhelBindaas | #RCBvMI | @mipaltan | @ChennaiIPL | @RCBTweets pic.twitter.com/xD3SI54FGb — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
बनाए लिए हैं 7 हजार से ज्यादा रन
रोहित शर्मा ने 278 आईपीएल मुकाबलों में अब तक 30.11 की औसत के साथ 7,289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी आए, जबकि कोहली ने इतने ही मुकाबलों में 8 शतकों के साथ 9,040 रन जुटाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 278 आईपीएल मुकाबलों में 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए हैं।
रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 22 रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल
विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जुटाए। नमन 32 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह
तिलक वर्मा 42 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे, जबकि राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
IANS इनपुट के साथ
Rohit sharma equals ms dhoni and virat kohli record for most ipl matches played
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली सरकार का कंगना रनौत को तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री
Jun 10, 2026 | 03:01 PMMHT-CET PCB में नागपुर का जलवा, आदित्य सोमानी ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल; राज्य के टॉप 11 छात्रों में शामिल
Jun 10, 2026 | 03:00 PMब्रिक्स कृषि सम्मेलन: ग्रामीण हाट बाज़ार में मध्यप्रदेश की कृषि विरासत से रूबरू हुए विदेशी मेहमान
Jun 10, 2026 | 02:57 PMभोपाल में बड़ा हादसा: EV ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, जयवर्धन सिंह ने पहुंचाया अस्पताल
Jun 10, 2026 | 02:55 PMगोंदिया में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
Jun 10, 2026 | 02:51 PMनागपुर मनपा के ‘नाला सफाई’ के दावे फेल; कामगारनगर में नहीं उतरी गाद, पहली ही बारिश में डूबने का खतरा
Jun 10, 2026 | 02:46 PMमोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान
Jun 10, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














