हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद रवि बिश्नोई ने गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा VIDEO
Hardik Pandya and Ravi Bishnoi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक दिल छू लेने वाला वाक्या सामने आया। रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद गले लगाया। यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Hugs Ravi Bishnoi: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई भारतीय टीम के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते दिख रहे हैं। इस दौरान गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। मुकाबले के दौरान बड़ौदा के स्टार खिलाडी हार्दिक पांड्या ने गुजरात के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई गले लगा लिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में जब रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को आउट किया, तब ऐसा नजारा देखने को मिला। यह मैच की दूसरी इनिंग में हुआ, जब बड़ौदा 74 रन के छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए 69/1 पर था। बिश्नोई ने ऑफ-स्टंप पर एक छोटी गेंद फेंकी और पांड्या ने उसे सीधे ग्राउंड के बाहर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिस हो गई और डीप में कैच आउट हो गए।
बिश्नोई ने कैच होते देखा और जश्न मनाने के लिए घूमे, जैसा कि वे अक्सर अपनी बांहें ऊपर उठाकर करते हैं। पांड्या ने यह देखा और बॉलर को हाई-फाइव दिया, जिसके बाद रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को गले लगा लिया। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए। वीडिया यहां देखें…
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
A Cute moment between Hardik pandya and Ravi Bishnoi Ravi got the wicket of hardik 10(6) pandya in smat today Gujrat was allout for 73 and baroda chased it with 8 wickets in hand Ravi took both wickets after taking 3/13 in last game pic.twitter.com/FR9s8EV3h8 — Sawai96 (@Aspirant_9457) December 4, 2025
हार्दिक पांड्या का शानदार कमबैक
चोट के बाद वापसी करते हुए पंजाब के खिलाफ तेजतर्रार पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने इस बार गेंद से प्रभावित करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया जबकि उनकी टीम बड़ौदा ने गुजरात को कम स्कोर वाले मैच में आठ विकेट से हराया। गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सिर्फ 73 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के सिर्फ दो खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंच पाए। बड़ौदा की ओर से भारत के पूर्व अंडर-19 तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: BCCI ने किया कन्फर्म! T20 क्रिकेट में होगी रोहित शर्मा की वापसी, इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते
बड़ौदा ने इसके जवाब में सिर्फ 6.4 ओवर में दो विकेट पर 74 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक ने छह गेंद में 10 रन बनाए। यह भारतीय ऑलराउंडर अब छह दिसंबर को कटक के लिए रवाना होगा जहां वह नौ दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेगा।
