ICC T20 Rankings: रवि बिश्नोई और अर्शदीप की बड़ी छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

ICC T20I Player Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के दो गेंदबाजों को फायदा हुआ है। अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई टॉप-10 में पहुंच गए हैं।
ICC T20 Rankings: रवि बिश्नोई और अर्शदीप की बड़ी छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह
अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC T20 Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। रवि बिश्नोई गेंदबाजी रैंकिंग में छठे और अर्शदीप सिंह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं इस रैंकिंग में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चौथे स्थान पर बने हुए हैं। चक्रवर्ती भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं। वहीं ताजा रैंकिंग में अक्षर पटेल को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। अक्षर पटेल 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के तीन गेंदबाज शामिल हैं।

टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजों की अपडेटेड रैंकिंग

रैंक टीम खिलाड़ी का नाम वर्तमान रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (कब और किसके खिलाफ)
01 न्यूज़ीलैंड जैकब डफी 717 750 बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे 2025
02 इंग्लैंड आदिल राशिद 710 747 बनाम वेस्ट इंडीज, बारबाडोस 2022
03 वेस्ट इंडीज अकील होसैन 707 714 बनाम बांग्लादेश, सेंट विंसेंट 2024
04 भारत वरुण चक्रवर्ती 706 706 बनाम इंग्लैंड, मुंबई 2025
05 ऑस्ट्रेलिया एडम ज़म्पा 700 746 बनाम श्रीलंका, सिडनी 2022
06 भारत रवि बिश्नोई 674 707 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2023
07 श्रीलंका वानिंदु हसरंगा 659 809 बनाम वेस्ट इंडीज, अबू धाबी 2021
08 ऑस्ट्रेलिया नाथन एलिस 658 664 बनाम वेस्ट इंडीज, सेंट किट्स 2025
09 अफगानिस्तान राशिद खान 653 828 बनाम बांग्लादेश, देहरादून 2018
10 भारत अर्शदीप सिंह 653 679 बनाम इंग्लैंड, कोलकाता 2025

वहीं अगर बल्लेबाजी की बात करें तो बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि तिलक वर्मा दूसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे पायदान पर हैं। एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे यशस्वी जायसवाल एक स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर हैं। वह एशिया कप के लिए पांच रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दोनों एक-एक स्थान के फायदे से 26वें और 34वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर की सूची में हार्दिक पांड्या 252 रेटिंग अंक के साथ नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। भारतीय टीम एशिया कप में आज से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

वनडे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग

एकदिवसीय रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल नंबर एक पर बरकरार हैं। कप्तान रोहित शर्मा (दूसरे), विराट कोहली (चौथे) और श्रेयस अय्यर (आठवें) की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं आया है। एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के कुलदीप यादव एक स्थान के नुकसान से चौथे जबकि रवींद्र जडेजा दो स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी दो-दो स्थान के नुकसान से क्रमश: 14वें और 15वें स्थान पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com