- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Fined 10 Percent Match Fee Demerit Point Ipl 2026 Kkr
IPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती
IPL Code of Conduct Breach: हार्दिक पांड्या पर केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते बीसीसीआई ने कार्रवाई की है। उन्हें आधिकारिक तौर पर दंडित किया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट

हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Punishment: हार्दिक पांड्या पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में उन्हें आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 नियम का दोषी माना गया।
जानबूझकर स्टंप्स की बेल्स उड़ाई
दरअसल, मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद अपने रन-अप पर लौटते हुए हार्दिक ने जानबूझकर स्टंप्स की बेल्स को गिरा दिया था। हार्दिक ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है।
हार्दिक ने गलती की स्वीकार
हार्दिक ने अपनी गलती को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया। हार्दिक का प्रदर्शन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर डाले, जबकि बल्लेबाजी में 27 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 26 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
मैच का हाल
मुंबई इंडियंस को केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई का बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। रोहित शर्मा 15 रन ही बना सके, तो रयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने। नमन धीर अपना खाता तक नहीं खोल सके।
वहीं, सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। तिलक वर्मा 32 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 20 रन ही बना सके। अंत के ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसके बूते टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
ये भी पढ़ें: Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
हालांकि, एमआई के गेंदबाज 148 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और केकेआर ने 6 विकेट खोकर 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। एमआई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।
IANS इनपुट के साथ
Hardik pandya fined 10 percent match fee demerit point ipl 2026 kkr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती
May 21, 2026 | 04:26 PMकिसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
May 21, 2026 | 04:20 PMसिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
May 21, 2026 | 04:10 PMMP News: जबलपुर-भोपाल NH-45 पुल घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त! केंद्र और राज्य सरकार को थमाया नोटिस
May 21, 2026 | 04:09 PMBRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास तुरंत भरे फॉर्म, ड्राइवर से लेकर कई पद खाली
May 21, 2026 | 04:09 PMईवा लोंगरिया की फैन हुईं Jacqueline Fernandez, ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन इवेंट से शेयर की खूबसूरत फोटोज
May 21, 2026 | 04:04 PMJungle Safari के दौरान अचानक जीप के पीछे दौड़ा हाथी, वीडियो देखकर लोगों की बढ़ी धड़कनें
May 21, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














