Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप T20I में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Hardik Pandya: एशिया कप टी20आई में हार्दिक पांड्या ने फखर जमान को आउट करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 21, 2025 | 09:57 PM

हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hardik Pandya performance in Asia Cup: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का भिड़ंत हो रहा है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हार्दिक पांड्या ने फखर जमान को आउट करते ही इतिहास रच दिया। वो एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने फखर जमान को आउट करते ही भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एशिया कप टी20 में हार्दिक पांड्या अब भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने टीम इंडिया के लिए छह मैच खेले और 13 विकेट लिए। वहीं, मौजूदा मैच हार्दिक का 12वां मैच है और अब उनके नाम 14 विकेट हो गए हैं।

एशिया कप टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
हार्दिक पांड्या 12* 14 3/8
भुवनेश्वर कुमार 6 13 5/4
जसप्रीत बुमराह 8* 9 2/27
कुलदीप यादव 4* 8 4/7
रविचंद्रन अश्विन 6 6 2/26

अगर हार्दिक मौजूदा मैच में एक और पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट कर देते हैं, तो वह एशिया कप टी20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फ़िलहाल वह अफग़ानिस्तान के राशिद खान और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ बराबरी पर हैं। राशिद और हसरंगा दोनों के नाम एशिया कप टी20I में 14-14 विकेट हैं।

सम्बंधित ख़बरें

11 फरवरी से होगा दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आगाज, बिहार की धरती पर होगी दिव्यांग क्रिकेटरों की महाभिड़ंत

IND vs USA: जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्या, बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट

सूर्या का बल्ला चला-सिराज की गेंद ने उगली आग! दोनों ने लिखी ऐसी स्क्रिप्ट कि USA से हारा हुआ मैच जीत गया भारत

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: ‘नो हैंडशेक’ कंटिन्यू, टॉस पर सूर्यकुमार यादव ने फिर नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ

एशिया कप टी20आई में सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी देश मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
राशिद खान अफगानिस्तान 11 14 3/22
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 10 14 3/21
हार्दिक पांड्या भारत 12* 14 3/8
भुवनेश्वर कुमार भारत 6 13 5/4
अमजद जावेद यूएई 7 12 3/25

हार्दिक विकेटों के शतक से तीन विकेट दूर

फखर ज़मान का विकेट लेने के साथ ही हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 97 तक पहुंचा दी है। इसके साथ ही उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। युजवेंद्र चहल ने अब तक टीम इंडिया के लिए 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं, जबकि हार्दिक पांड्या ने 118* मैचों में 97 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। अब हार्दिक से आगे सिर्फ अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 64 मैचों में 100 विकेट हासिल किए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

स्थान खिलाड़ी मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
1. अर्शदीप सिंह 64 100 4/9
2. हार्दिक पांड्या 118* 97 4/16
3. युज़वेंद्र चहल 80 96 6/25
4. जसप्रीत बुमराह 73* 92 3/7
5. भुवनेश्वर कुमार 87 90 5/4

Hardik pandya becomes india highest wicket taker in t20i format of asia cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 09:47 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Cricket
  • Hardik Pandya
  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.