मैच से पहले गुस्साए हार्दिक, गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के सपोर्ट में उतरे, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
Hardik Pandya Insta Post: कटक में भारत-साउथ अफ्रीका T20I से पहले हार्दिक पांड्या का जोरदार कमबैक होगा, लेकिन उससे पहले एक बात के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनका गुस्सा फूटा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हार्दिक पांड्या अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Angry on Media: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर 2025 से होने जा रही है। इस सीरीज में फैंस की खास नजर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर टिकी हुई है, क्योंकि वह कुछ हफ्तों बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही हार्दिक क्रिकेट नहीं, बल्कि एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसका कारण पापाराजी की एक हरकत रही है।
सोशल मीडिया पर पांड्या का फूटा गुस्सा
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुलकर अपनी नाराजगी जताई। वह एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में पापाराजी ने माहिका की कुछ तस्वीरें ऐसे एंगल से क्लिक कर पोस्ट कर दीं, जो पांड्या को बिल्कुल पसंद नहीं आईं।
हार्दिक ने लिखा कि लोकप्रियता के साथ कैमरों का पीछा करना उनकी जिंदगी का हिस्सा है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है, लेकिन इस बार एक सीमा पार हो गई। उन्होंने बताया कि जब माहिका बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रही थीं, उसी दौरान उन्हें ऐसे एंगल से कैमरे में कैद किया गया, जो किसी भी महिला के लिए अपमानजनक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
सम्मान और मर्यादा की बात कही
पांड्या ने आगे कहा कि किसी निजी पल को सनसनी बनाना गलत है। यह सिर्फ हेडलाइंस या क्लिक की बात नहीं, बल्कि सम्मान की भी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर महिला गरिमा और सम्मान की हकदार हैं। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि वह पापाराजी की मेहनत का सम्मान करते हैं और हमेशा सहयोग करते आए हैं, लेकिन हर चीज को हर एंगल से क्लिक करना जरूरी नहीं होता। हमें इंसानियत और सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।
🚨 INSTAGRAM STORY OF HARDIK PANDYA 🚨 pic.twitter.com/7XDRC5JodD — Johns. (@CricCrazyJohns) December 9, 2025
टीम इंडिया के लिए कब खेला था आखिरी मैच?
अगर हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह आखिरी बार एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में उन्हें चोट लग गई थी, जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद हार्दिक ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब टी20 सीरीज के जरिए उनका मैदान पर दमदार कमबैक होने जा रहा है।
