शुभमन गिल लंबे समय तक गुजरात टाइटंस के कप्तान बने रहेंगे, मैनेजमेंट की तरफ से आया बयान
गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। वो आईपीएल 2024 से हार्दिक पांड्या के बाद टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। वो आईपीएल 2024 से हार्दिक पांड्या के बाद टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। इसी बीच गुजरात टाइटंस के मैनजमेंट की तरफ से शुभमन गिल के भविष्य को लेकर भी बड़ी बात सामने आई है। गुजरात टाइटन्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) कर्नल अरविंदर सिंह ने कहा कि उनके पास शुभमन गिल को ‘कप्तान के तौर पर आगे बढ़ने’ में मदद करने के लिए तंत्र और प्रक्रिया मौजूद हैं और उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज को लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के लिए नियुक्त किया है।
गुजरात टाइटन्स के आईपीएल 2022 में अपने पहले ही सत्र में खिताब जीतने के अभियान में अहम रहे गिल को फ्रेंचाइजी ने तब कप्तान नियुक्त किया था जब हार्दिक पंड्या 2024 चरण से पहले मुंबई इंडियंस में वापस चले गए थे। कप्तान के तौर पर पहले साल गिल को बहुत सफलता नहीं मिली और टीम आठवें स्थान पर रही थी। पर इस साल नौ मैच में छह जीत और तीन हार के साथ तीसरे स्थान पर है।
कर्नल अरविंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘गुजरात टाइटन्स में हम जो कुछ भी करते हैं, हम उसे एक या दो सत्र के लिए नहीं करते हैं। हम लंबे समय तक के बारे में सोचते हैं। जब हार्दिक चले गए तो कई लोगों की राय थी कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन हमने शुभमन में निवेश करना चुना। ”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले से साफ पता चलता है कि हम शुभमन में सिर्फ एक सत्र के लिए नहीं बल्कि लंबे समय के लिए निवेश कर रहे थे। उस निवेश के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। हमने उनकी मदद के लिए एक तंत्र और प्रक्रिया बनाई है जिसने उन्हें कप्तान के तौर पर आगे बढ़ने में मदद की है। वहीं शुभन हमेशा दूसरों से सीखने के लिए तैयार रहते हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
