RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
GT vs RR: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया। GT के द्वारा दिए गए 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया)
GT vs RR Match 1st Inning Highlight: जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गिल की गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 77 के बड़े अंतर से हराया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 230 रनों का विशाल टारगेट रखा था, जिसे आरआर हासिल न कर पाई और 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट कर रह गई। गुजरात के लिए इस जीत में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।
Best cricket khelni thi, khel gaye! 😌 pic.twitter.com/KxTNZZX5fs — Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 9, 2026
गिल और साई ने खेली मैच जीताऊ पारी
मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन की जोड़े। इस स्कोर पर टीम को यश राज पुंजा के ओवर पर साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा। साई ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद 150 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को जोस बटलर के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। बटलर को 13 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
FIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
गिल ने बनाए 84 रन
आरआर के खिलाफ जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद में 9 चौके व 3 छक्कों की मदद से 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हों पारी के 17वें ओवर में ब्रिजेश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। ये गुजरात के लिए उसका तीसरा झटका था। इसके बाद 205 के स्कोर पर जेसन होल्डर आउट हुए। कुछ इस तरह से गुजरात टाइटंस के विकेट गिरे। राजस्थान के लिए ब्रिजेश शर्मा ने 2 और यशराज पुंजा व रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटका।
That’s 𝑪𝒂𝒑𝒕𝒂𝒊𝒏 𝑮𝒊𝒍𝒍 for you 🤌 pic.twitter.com/aSVXMxFVYc — Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 9, 2026
ये भी पढ़ें: IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर डेवनोन फरेरा समते सभी बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ फ्लॉप नजर आए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल 24, रवींद्र जडेजा 38, शुभम दुबे 15 तो दासुन शनाका ने 16 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट राशिद खान ने लिए। इसके अलावा जेसन होल्डर 3, कगिसो रबाडा 2 तो मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट झटका।
